Shahzadi Khan: बेटी का हाल जानने पिता पहुंचे हाई कोर्ट, फिर पता चला पिछले महीने ही शहजादी को हो चुकी है फांसी
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली शाहजादी खान के पिता ने शनिवार यानी 1 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को पिछले महीने ही फांसी दी जा चुकी है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बेटी का हाल जानने पिता पहुंचा हाई कोर्ट, तो पता चला पिछले महीने ही शहजादी को दी जा चुकी है फांसी
Shahzadi Khan Case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली शहजादी खान के पिता ने शनिवार यानी 1 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की थी ताकि उनकी बेटी शहजादी खान के बारे में वह मौजूदा कानूनी स्थिति और कुशलता के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकें। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी को पिछले महीने ही फांसी दी जा चुकी है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में मौत की सजा पाने वाली भारतीय महिला शहजादी खान को फांसी दे दी गई है। बता दें कि शहजादी खान को एक बच्चे की हत्या का दोषी ठहराया गया था।
कब होगा शाहजादी खान का अंतिम संस्कार
विदेश मंत्री ने अदालत को बताया कि शहजादी खान को संयुक्त अरब अमीरात के कानूनों और नियमों के अनुसार 15 फरवरी, 2025 को फांसी दे दी गई। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने कहा कि यूएई में भारतीय दूतावास को 28 फरवरी को सरकार से शहजादी खान की फांसी के बारे में आधिकारिक सूचना मिली थी। आगे उन्होंने कहा कि अधिकारी हर संभव सहायता दे रहे हैं और उनका अंतिम संस्कार 5 मार्च 2025 को होना है।
बता दें कि इस बात की जानकारी तब मिली जब शहजादी खान के पिता शब्बीर खान ने अपनी बेटी की वर्तमान कानूनी स्थिति और भलाई के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मंत्रालय की दलीलों के बाद अदालत ने इसे “दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण” घटना बताते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Property Ownership Rules: घर का असली मालिक बनने के लिए केवल रजिस्ट्री काफी नहीं, चाहिए ये जरूरी कागज
Passport Index: हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल
Saudi UAE Relations: गिले-शिकवे भूल ‘जय-वीरू’ बने सऊदी अरब और UAE, खत्म की दुश्मनी, जानें पूरा मामला
छात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर HC सख्त, मोदी सरकार को भेजा नोटिस, CCTV और बॉडी कैम फुटेज नहीं होंगे डिलीट
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
क्या है शहजादी खान का केस
शहजादी खान को अबू धाबी की अल वाथबा जेल में कैद किया गया था और उसकी देखरेख में रहे एक बच्चे की मौत के लिए उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। शब्बीर खान की याचिका के अनुसार, उनकी बेटी ने कानूनी वीजा प्राप्त करने के बाद दिसंबर 2021 में अबू धाबी की यात्रा की। अगस्त 2022 को वह एक परिवार के यहां बच्चे की देखभाल के लिए नियुक्त हुई थीं। जिसके बाद 7 दिसंबर 2022 को बच्चे को टीका लगाया गया। लेकिन उसी दिन बच्चे की मृत्यु हो गई। जिसके बाद फरवरी 2023 को शहजादी खान का एक वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई। इसमें उन्होंने बच्चे की हत्या स्वीकार की। हालांकि उनके माता पिता का कहना है कि उन्होंने यह कबूलनामा यातना और दवाब के कारण लिया था।
