- Hindi News »
- India »
- Up Government New Rule Mandatory Expiry Date On Eggs From April 1 Food Safety
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
UP Egg Labeling Expiry Date: अंडों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस फैसले के बाद कोई भी दुकानदार किसी ग्राहक को खराब या पुराने अंडे नहीं बेच सकता।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (AI)
Uttar Pradesh Food Safety News: उपभोक्ताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल से राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उत्पादन तिथि (लेड डेट) और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि दुकानदार अब “ताजा अंडा” कहकर पुराने या खराब अंडे नहीं बेच सकेंगे। ग्राहक खुद तारीख देखकर समझ पाएंगे कि अंडा कितना पुराना है और कब तक सुरक्षित है।
यह नियम उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग और उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर लागू किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार अंडे सीधे लोगों की सेहत से जुड़े होते हैं। पहले कई जगहों पर पुराने अंडे बेचे जाते थे और ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं होती थी। अब इस नियम से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित अंडे मिल सकेंगे।
अंडे कितने दिन तक सुरक्षित रहते हैं?
सामान्य तापमान (करीब 30 डिग्री सेल्सियस) पर अंडे लगभग 2 सप्ताह तक ही अच्छे रहते हैं। अगर इन्हें 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले ठंडे स्थान पर रखा जाए, तो लगभग 5 सप्ताह तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लेकिन कई दुकानदार कोल्ड स्टोरेज का सही इस्तेमाल नहीं करते थे। अब तारीख की मुहर लगने से ग्राहक आसानी से अंडों की ताजगी जांच सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
आज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
नहीं रहे Rita Bahuguna Joshi के पति: लखनऊ SGPGI में हुआ निधन, कल प्रयागराज में पंचतत्व में होंगे विलीन
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
अगर कोई व्यापारी या दुकानदार इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसके अंडे जब्त कर लिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें या तो नष्ट किया जाएगा या उन पर स्पष्ट रूप से लिख दिया जाएगा कि वे मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं हैं। विभाग की ओर से नियमित जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
कोल्ड स्टोरेज की स्थिति
उत्तर प्रदेश में फिलहाल अंडों के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था सीमित है। अभी प्रमुख रूप से आगरा और झांसी में ही बड़े कोल्ड स्टोरेज उपलब्ध हैं। खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार अंडों को सब्जियों के साथ एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि दोनों के लिए तापमान की आवश्यकता अलग-अलग होती है।
उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
पहले ग्राहकों को अंदाजा लगाना पड़ता था कि अंडा कितना पुराना है। कई बार पुराने अंडे खाने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो जाता था। अब अंडों पर उत्पादन और एक्सपायरी की तारीख साफ लिखी होगी, जिससे उपभोक्ता बेहतर और सुरक्षित विकल्प चुन सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार यह फैसला सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है।
यह भी पढ़ें- “मकान इन्हें, राशन इन्हें, सिलेंडर इन्हें…” ईद से पहले मुसलमानों पर यह क्या कह गए भाजपा सांसद सतीश गौतम
योगी सरकार ने साफ किया है कि जल्द ही पूरे राज्य में इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। दुकानदारों और उत्पादकों को अभी से तैयारी करने की सलाह दी गई है। यह कदम राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Up government new rule mandatory expiry date on eggs from april 1 food safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?
May 05, 2026 | 12:43 PMगर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़! टेंट के नीचे निकली बारात, वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 05, 2026 | 12:40 PMFree Uniform Scheme Maharashtra: सरकारी स्कूलों में बंटेगी ड्रेस; गुणवत्ता खराब होने पर स्कूल समिति जिम्मेदार
May 05, 2026 | 12:39 PMSambhajinagar Development Plan: नए निवेश से बदलेगा शहर; जी. श्रीकांत ने विकास के लिए मांगा नागरिकों का साथ
May 05, 2026 | 12:33 PMबंगाल-असम-पुडुचेरी जीत पर नागपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का विजयोत्सव; विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 12:28 PMबरगी हादसा: क्रूज के री-फिट पर 38 लाख खर्च फिर कैसे खराब हुआ इंजन? लापरवाही या भ्रष्टाचार, खड़े हो रहे सवाल
May 05, 2026 | 12:25 PMमोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला
May 05, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














