Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रुझानों में बीजेपी की बढ़त के बीच भाजपा सांसद रवि किशन बोले-यूपी में हुई राम राज्य की शुरूआत

  • By सुभाष यादव
Updated On: Mar 10, 2022 | 12:53 PM

भाजपा सांसद रवि किशन (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election Results 2022) के रुझानों में बीजेपी (BJP) को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। इसी के साथ ही सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। राज्य में शुरुआती रुझानों में विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदा चुनावी स्थिति ‘कहीं खुशी कहीं गम’ वाली नजर आ रही है। इन सब के बीच भाजपा सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) का बयान सामने आया है। किशन ने कहा कि यूपी में राम राज्य की शुरूआत हो चुकी है।

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सोच लिया कि राम राज्य लाना है और राम राज्य की शुरूआत हो गई है। एक नया उत्तर प्रदेश, एक नया भारत उस दिशा में प्रदेश की जनता ने भविष्य चुना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, “ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा…उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा।

सम्बंधित ख़बरें

सेवा के वादों के बीच विरासत की जंग: नासिक चुनाव में परिवारवाद हावी; कार्यकर्ता पीछे, परिजन आगे!

BMC चुनाव के लिए कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, दवा से लेकर छत तक, जानें घोषणपत्र में खास क्या ?

उत्तर नागपुर: कांग्रेस-भाजपा के बीच ‘हाथी’ की एंट्री; नितिन राऊत बनाम मिलिंद माने की साख दांव पर

30,000 लीटर मुफ्त पानी और टैक्स माफी, मनपा चुनाव में ‘मिशन 100’ के साथ उतरी कांग्रेस, किए कई वादे

दूसरी तरफ यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन चुनावों में बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया और जीत लोकतंत्र की हुई है। 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। सूबे की 403 में से 393 सीटों के प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 217 सीटों पर आगे चल रही है वहीं समाजवादी पार्टी 158 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाज पार्टी 10, कांग्रेस पांच सीटों पर जबकि अन्य दल तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Up election results 2022 bjp mp ravi kishan says ram rajya started in uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2022 | 12:53 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • CM Yogi Adityanath
  • Congress
  • Keshav Prasad Maurya
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh Assembly Elections
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.