BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि हमें अगले 20 सालों के लिए एक नए और बड़े एजेंडे पर काम करने की जरूरत है। हमें यह प्रोसेस अपने अंदरूनी वर्किंग सिस्टम से शुरू करना होगा।
PM MODI IN BRICS SUMMIT
BRICS समिट को संबोधित करते हुए PM मोदीSource- IANS
Published on
Updated on

PM Modi Speech in BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। भारत मंडपम में सदस्य देशों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने साफ किया कि यह समूह किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी का सम्मान करने की दिशा में प्रयासरत है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, भारत में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता पीपल सेंट्रिक और ह्यूमैनिटी फर्स्ट अप्रोच पर आधारित है। लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता हमारी प्रमुख प्राथमिकताएं रही हैं। इन्हीं प्राथमिकताओं के साथ हमने ब्रिक्स सहयोग को आम जनता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है।

 350 से अधिक बैठकों का आयोजन

उन्होंने आगे कहा, "इसी सोच के साथ 350 से अधिक बैठकों का आयोजन किया गया। लगभग 30 शहरों में आपकी टीमों का स्वागत करने का हमें अवसर मिला। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता को सफल बनाने में सक्रिय योगदान और समर्थन के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।"

 हम किसी के विरुद्ध नहीं

ब्रिक्स के मर्म को समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष का ब्रिक्स समिट एक ऐतिहासिक पड़ाव है। हम ब्रिक्स की 20वीं वर्षगांठ बना रहे हैं। मानव जीवन में 20 वर्ष की आयु, मैच्योरिटी और रिस्पॉन्सिबिलिटी के नए चरण का आरंभ करती है। यह वो अवस्था होती है जब सपनों के साथ जिम्मेदारियां जुड़ती हैं। सामर्थ्य को नई दिशा मिलती है।

उन्होंने कहा कि आज ब्रिक्स भी अपने 'कमिंग ऑफ एज' के क्षण में है। पिछले 20 वर्षों में ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। हम एक-दूसरे के दर्शकों का सम्मान करते हैं और कर्तव्यनिष्ठ से आगे बढ़ते हैं। हम किसी के विरुद्ध नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।"

PM MODI IN BRICS SUMMIT
BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

 ब्रिक्स 'निरंतरता और कार्यान्वयन तंत्र' का प्रस्ताव

पीएम मोदी ने आगामी 20 वर्षों के रोडमैप की बात करते हुए कहा कि अब समय है कि हम ब्रिक्स में हमारी एकता और सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदलें। अगले 20 वर्षों के लिए हमें एक नए और एम्बिशियस एजेंडा पर काम करना होगा।

इसकी शुरूआत हमें अपने खुद के वर्किंग सिस्टम से करनी होगी। ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बदलती है किंतु इसकी वजह से हमारी संस्थागत गति नहीं रुकनी चाहिए। मैं ब्रिक्स 'निरंतरता और कार्यान्वयन तंत्र' का प्रस्ताव रखता हूं। इसके तहत ट्रोइका के माध्यम से सभी पहलों और परिणामों का फॉलोअप हो सकेगा।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com