‘फेक वीडियो’ पर फंसे रिजिजू, कांग्रेस नेता बोले- मालवीय की जगह लेने की होड़ मची
Union Minister रिजिजू के एक दावे को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उन्हें आडे हाथों लिया है। उन्होंने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्हें असली और फर्जी वीडियो में अंतर करने की भी समझ नहीं है।
- Written By: सौरभ शर्मा
केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू व कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Kiren Rijiju vs Pawan Khera: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के एक दावे से एक नया राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रिजिजू के इस दावे को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा है। खेड़ा ने कहा कि वह एक फर्जी वीडियो के झांसे में आ गए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ‘मंत्री’ असली और फर्जी वीडियो में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने एक पाकिस्तानी राजनेता के कथित बयान का हवाला देते हुए सवाल पूछा था, “एक पाकिस्तानी राजनेता ने ऐसा क्यों कहा कि हमारे लोग भारत की संसद में बैठे हैं।”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट में, कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “लगता है कि किरण रिजिजू अब अमित मालवीय की जगह के लिए ऑडिशन दे रहे हैं। कल से, वह एक कम बुद्धि वाले भाजपा आईटी सेल के सदस्य द्वारा प्रसारित एक एआई वीडियो के आधार पर झूठे दावे दोहरा रहे हैं।”
Looks like @KirenRijiju is auditioning for Amit Malviya’s job. Since yesterday, he has been parroting claims based on an AI-morphed video pushed by a low IQ BJP IT cell member. Truth is – Rijiju fell for the fake-video of a Pakistani politician claiming that their people are in… https://t.co/dzeZ3rPAHl — Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) August 3, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
रिजिजू फर्जी वीडियो के झांसे में आ गए: पवन खेड़ा
उन्होंने आगे कहा, “सच्चाई यह है कि रिजिजू एक पाकिस्तानी राजनेता के फर्जी वीडियो के झांसे में आ गए, जिसमें दावा किया गया था कि उनके लोग भारतीय संसद में थे, क्योंकि उन्हें पता है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था, इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी युद्धविराम शुरू होने से 30 मिनट पहले उन्हें युद्धविराम के लिए बुलाने की बात स्वीकार की थी।”
किरण रिजिजू ने कल पूछा था सवाल
पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट में दावा किया, “मैंने उन्हें कल भी यह याद दिलाया था। फिर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन बेशर्मी से इसे फिर से पोस्ट कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ‘मंत्री’ असली और स्पष्ट रूप से फर्जी वीडियो में अंतर नहीं कर सकता।” उन्होंने कहा, “इतनी कम दिमाग वाला व्यक्ति सिर्फ भाजपा की आईटी सेल के लिए ही फिट बैठता है या फिर शायद मोदी कैबिनेट के लिए भी।”
यह भी पढ़ें: ‘आतंकवाद का रंग हरा होता…’, बरी होते ही साध्वी ने उगला जहर; मचा सियासी बवाल
अस्पष्ट संदर्भ से अटकलों का बाजार गर्म हुआ
वहीं इस मामले पर किरण रिजिजू ने कल सोशल मीडिया पर एक सवाल पूछा, ” कि एक पाकिस्तानी राजनेता ने कहा कि ‘हमारे लोग भारत की संसद में बैठे हैं’ ऐसा क्यों कहा?” केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब संसद के मानसून सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत सरकार और विपक्ष के बीच, खासकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर, तीखी बहस चल रही है। हालांकि उन्होंने पाकिस्तानी नेता की पहचान की पुष्टि नहीं की, लेकिन भारत की संसद में हमारे लोग के अस्पष्ट संदर्भ ने कई अटकलों को जन्म दिया।
