मुंबई में बारिश का कहर; इमारत एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत, पांच सुरक्षित
- Written By: किर्तेश ढोबले
PTI Photo
मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, फंसे हुए पांच लोगों को निकाला गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा हादसे में घायल दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है। मुंबई अग्निशमन दल और मुंबई पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार से ही भारी बारिश हो रही है। अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय घाटकोपर में राजावाड़ी कॉलोनी के चित्तरंजन नगर स्थित इमारत का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े नौ बजे ढह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और नगर निकाय कर्मी मौके पहुंच गए थे।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Two people died when part of the balcony of a building at St. Braz Road, Near Nanavati Hospital, Vile Parle Gaothan collapsed this afternoon. pic.twitter.com/WZjfMeDOyj — ANI (@ANI) June 25, 2023
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद में BNSS संशोधन पास, निवारक हिरासत 24 घंटे से बढ़कर 30 दिन तक, विपक्ष का वॉकआउट
Mumbai Airport पर टला बड़ा हादसा: एक ही रनवे पर आमने-सामने आए दो विमान, मामले पर एअर इंडिया ने दिया क्या जवाब?
महाराष्ट्र के 3 जिलों में आया भूकंप, एक ही रात में 4 बार लगे झटके, डर से घर से बाहर भागे लोग
नागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
हादसे पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि घाटकोपर में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।
भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत
इससे पहले शनिवार को मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण नाले में बहने से दो लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर यातायात बाधित होने, पेड़ गिरने और शार्ट सर्किट की घटनाएं सामने आई हैं।
