Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश में 2 पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर में 9 की मौत, 29 घायल, अधिकारियों ने बताई हादसे की वजह

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: Oct 30, 2023 | 07:24 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रविवार शाम आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 29 घायल हो गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे ज़ोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंटाकापल्ले और अलमांडा रेलवे के बीच में एक पैसेंजर ट्रेन को पीछे से दूसरी पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी गई, जिससे उसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

Andhra Pradesh | A passenger train which was going to Rayagada from Visakhapatnam derailed in Vizianagaram district. More details awaited: Divisional Railway Manager (Pictures taken by locals shared with ANI) pic.twitter.com/ZcynNnoJye — ANI (@ANI) October 29, 2023

रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जिस ट्रेन से पीछे से टक्कर हुई, उसका ड्राइवर सिग्नल मिस कर गया। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि ‘ड्राइवर ने रेड सिग्नल पर ध्यान न देकर पार कर लिया था, इसकी वजह से पीछे से टक्कर हुई। सामने की लोकल ट्रेन बहुत धीमी चल रही थी, लगभग रेंग रही थी।’

सम्बंधित ख़बरें

विशाखापट्नम से सीधा जुड़ेगा गड़चिरोली, NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

एसजी तुषार मेहता को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, एआई से बने फर्जी फैसलों पर SC सख्त

आम युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आंध्र प्रदेश में बन रहा एआई-क्वांटम हब, 1 लाख युवाओं को मिलेगा हाई-टेक प्रशिक्षण

‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान

हादसे के बाद जारी बयान में ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा है कि बचाव अभियान डी राम/वाल्टेयर (डिविजनल रेलवे मैनेजर, वाल्टेयर डिवीजन) और उनकी टीम के सहयोग से चलाया जा रहा है। आरक्षण कार्य में स्थानीय प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। आपातकालीन राहत वाहनों और अन्य बचाव उपकरणों को सेवा में लगाया गया है। इस दुर्घटना के कारण चेन्नई-हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई।इस रूट की कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई या उनके प्रस्थान में बदलाव किया गया।

PM @narendramodi spoke to Railway Minister Shri @AshwiniVaishnaw and took stock of the situation in the wake of the unfortunate train derailment between Alamanda and Kantakapalle section. Authorities are providing all possible assistance to those affected. The Prime Minister… — PMO India (@PMOIndia) October 29, 2023

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रार्थना की है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं।’ रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक रेलवे ने अनुग्रह राशि बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये, जबकि घायलों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the PMNRF for the next of kin of each deceased due to the train derailment between Alamanda and Kantakapalle section. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/K9c2cRsePG — PMO India (@PMOIndia) October 29, 2023

PMO ने ट्विटर पर कहा कि पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायल के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने इस ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत उपाय तेज करने के आदेश दिए हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे ज़ोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना शाम लगभग 7 बजे ईस्ट कोस्ट रेलवे ज़ोन के वाल्टेयर उपखंड के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे खंड में अलमांडा और कंटाकापल्ले के बीच हुई।

Two passenger trains collided in andhra pradesh officials told the reason for the accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2023 | 07:24 AM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Visakhapatnam-Rayagada

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.