एलोन मस्क ने दिखाई दरिया-दिली, जल्द ही ट्विटर क्रिएटर्स को ऐड के लिए करेगा भुगतान
- Written By: साक्षी सिंह
Updated On:
Jun 10, 2023 | 09:52 AM
Pic Source: ANI
सैन फ्रांसिस्को: एलोन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर यूजर्स के लिए दरिया दिली दिखाई है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। अब वह जल्द ही ट्विटर क्रिएटर को पे करने वाले हैं।
एलोन मस्क ने शनिवार को एक ट्वीट (tweet) में कहा कि क्रिएटर्स के रिप्लाई पर जो एड रन करेगा। उस पर उन्हें पैसा दिया जाएगा। पहले चरण में 5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा। ट्विटर 5 मिलियन डॉलर के शुरुआती भुगतान पूल के साथ, उनके उत्तरों में डिस्प्ले होने वाले विज्ञापनों के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को भुगतान करना शुरू कर देगा।
In a few weeks, X/Twitter will start paying creators for ads served in their replies. First block payment totals $5M. Note, the creator must be verified and only ads served to verified users count. — Elon Musk (@elonmusk) June 9, 2023
साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी है कि ध्यान दें, ऐड क्रिएटर वैरिफाइड होना चाहिए और केवल वैरिफाइड यूजर्स को दिखाए जाने वाले विज्ञापन ही गिने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Twitter to soon start paying creators for ads served in their replies
Read @ANI Story |https://t.co/dYip3RUCAa#Twitter #paying #ads pic.twitter.com/e8tpGRlaYK — ANI Digital (@ani_digital) June 10, 2023
Twitter to pay verified content creators for ads in replies says elon musk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 10, 2023 | 09:52 AM
