आज से बदला ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, ऐसे लोग इस खास समय में नहीं बुक कर पाएंगे टिकट
IRCTC Online Ticket Booking New Rule: रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर ट्रेन के टिकटों की बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। ये बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किए जा रहे हैं। आज से नया नियम लागू हुआ।
- Written By: रंजन कुमार
ट्रेन टिकट बुकिंग।
IRCTC Ticket Booking New Rule: रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़ा नया नियम आज यानी 5 जनवरी से लागू किया है। नए नियम से उन यूजरों को बड़ा झटका लगा है, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है।
IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रिजर्व रेल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। मतलब आपको ओपनिंग टाइम में टिकट बुक करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
नया नियम क्यों?
रेलवे का कहना है कि आम यात्रियों के फायदे के लिए यह फैसला लिया गया है। अब तक टिकट खुलते ही एजेंट और फर्जी अकाउंट टिकट झट से बुक कर लेते थे। आम यूजर को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता था। नए नियम से पहले कुछ घंटे आम यात्रियों के लिए होंगे। एजेंट्स और बॉट्स पर लगाम लगेगी और सही यूजरों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
कन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी बनी खतरा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन का वीडियो वायरल
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
टिकट बुकिंग नियम कब से बदलेगा?
रेलवे इस नियम को धीरे-धीरे सख्त कर रहा। इसका पहला फेज 29 दिसंबर को ही लागू हो चुका है। बिना आधार वाले यूजर 8 बजे से 12 बजे तक टिकट नहीं बुक कर पा रहे थे। आज से सुबह 8 बजे से 4 बजे तक बुकिंग बंद कर दी गई है। 12 जनवरी से बिना आधार वाले यूजर पूरे दिन टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।
आधार टिकट बुकिंग में कैसे काम करेगा?
टिकट बुक करते वक्त आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। आपके मोबाइल पर OTP आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट कंफर्म होगा। यही सिस्टम स्टेशन काउंटर पर टिकट लेते समय लागू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने फिर बदल दिया तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, अब करना होगा ये काम
आधार से कैसे लिंक करें IRCTC अकाउंट?
- IRCTC ऐप या वेबसाइट पर चले जाएं।
- लॉगइन करके My Profile या My Account सेक्शन में जाएं।
- Aadhaar KYC ऑप्शन चुनें।
- आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें।
- कुछ मिनटों में काम पूरा हो जाएगा।
टिकट बुकिंग में दिक्कत होने पर क्या करें?
टिकट या OTP से जुड़ी परेशानी होने पर IRCTC के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। अगर, आधार से जुड़ा मामला है और कोई परेशानी आ रही है तो UIDAI हेल्पलाइन 1947 से हेल्प ले सकते हैं।
