NCERT की किताब से हटाया गया बाबरी विध्वंस और गुजरात दंगे का टॉपिक्स
- Written By: साक्षी सिंह
गुजरात दंगा और बाबरी मस्जिद विध्वंस की स्म्मलित तस्वीर
नई दिल्ली: नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं क्लास की पॉलिटिकल साइंस यानी राजनीतिक विज्ञान के सिलेबस में ढेरों बदलाव किए हैं। सिलेबस से बाबरी मस्जिद, हिंदुत्व की राजनीति, 2002 के गुजरात दंगा और अल्पसंख्यकों के जुड़े कुछ संदर्भ को हटा दिए गए हैं। पॉलिटिकल साइंस की अपडेटेट किताब को एकेडमिक सेशन 2024-25 से लागू कर दिया जाएगा।
बता दें कि हाल के वर्षों में किताबों में कई संवेदनशील टॉपिक्स को हटाया गया है। एनसीईआरटी ने गुरुवार को इन बदलावों को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ाया जाता है।
देश में इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 30 हजार के करीब हैं। भारत के लगभग हर हिस्से में सीबीएसई बोर्ड के स्कूल हैं। उम्मीद की जा रही है कि ऐसा ही बदलाव दूसरे राज्यों के बोर्ड्स की किताबों में भी देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
UPSC Recruitment 2026: 450 पदों पर निकली भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन; ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल
हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: ब्रेकअप को नहीं बना सकते रेप का आधार; प्रेम संबंध टूटने को अपराध का रंग देना चिंताजनक
‘इश्क कमीना’ के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की’
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ पदों पर भर्ती फिर शुरू, बिना फीस 5 जुलाई तक करें
क्या हुआ है बदलाव
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉलिटिकल साइंस के भारतीय राजनीति: नए अध्याय’ नाम के आठवें चैप्टर में ‘अयोध्या विध्वंस’ के संदर्भ को हटा दिया गया है। इसे बदलकर ‘राम जन्मभूमि आंदोलन की विरासत क्या है’ कर दिया गया। एनसीईआरटी का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि सवालों के जवाबों को नए बदलाव के साथ जोड़ा जा सके।
