Kal Ka Mausam: 14 राज्यों में दस्तक देगी तबाही, IMD ने जारी की चेतावनी; जानिए अपने इलाके का मौसम
IMD Weather Report: मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कई राज्यों में भीषण बारिश होने वाली है। IMD ने पश्चिम में गुजरात से लेकर उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: मानसूनी बारिश इस बार देश भर में लगातार कहर बरपा रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अरुणाचल से गुजरात तक बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कई राज्यों में भीषण बारिश होने वाली है। IMD ने पश्चिम में गुजरात से लेकर उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी जबरदस्त बारिश की आशंका जताई गई है।
गुजरात-राजस्थान में होगा तांडव
गुजरात में बीते दो दिनों से भयंकर बारिश का हो रही है। राज्य के कई इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं देखने को मिली हैं। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक यहां के लोगों को शुक्रवार को भी राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं, इसका असर पड़ोसी राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी होने वाला है। महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश का इंतजार लंबा, मानसून की रफ्तार थमी, नासिक में फिर 40°C पार कर सकता है पारा
नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; जानें अपने शहर का हाल
महाराष्ट्र में मानसूनी संकट के संकेत,समय पर एंट्री परन्तु बारिश होगी सामान्य से कम! CM ने की किसानों से अपील
एमपी और पूर्वोत्तर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात के साथ पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश होने वाली है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय का हाल-ओ-हवाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है। जिसके चलते इन सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बाशिंदों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही बिहार में कल घनघोर बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते आईएमडी ने यूपी में रेड तो बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
बात करें पहाड़ी इलाकों के मौसम की तो जम्मू और कश्मीर में कल गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। यही हाल हिमाचल प्रदेश का भी रहने वाला है। लेकिन उसके पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में कल अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके इलावा राजधानी दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: कई राज्यों में होगी घनघोर बारिश, गुजरात में रेड अलर्ट, जानिए यूपी बिहार का मौसम
इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश
बिहार से सटे झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए भी शुक्रवार का दिन मुश्किल भरा होने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक इन दोनों ही राज्यों में कल बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा का आलम भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। इन तीनों ही राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
