कल का मौसम: बिहार-बंगाल में होगी मूसलाधार बारिश, पहाड़ी राज्यों में अलर्ट, जानिए UP-बिहार का हाल
IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 17 अगस्त के दौरान महाराष्ट्र का विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Alert: देशभर में मानसूनी बारिस का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश हो रही है। पश्चिम मध्य भारत के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 17 अगस्त के दौरान महाराष्ट्र का विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गुरुवार को बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 14 अगस्त को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। जानिए अगले कुछ दिनों में आपके शहर, राज्य में कैसा रहेगा मौसम…
राजधानी दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि 14 और 15 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में 48 घंटों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगहों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
बिहार-बंगाल में होगी मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण आज बिहार में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं 14 और 15 अगस्त को राज्य में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा उत्तराखंड का हाल?
उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आज के लिए मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें उत्तराखंड-हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर जारी है। बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले छह-सात दिनों में राज्य में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, चंबा और शिमला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 अगस्त तक लगातार बारिश जारी रहेगी। जबकि 14-15 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।
