Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

IMD Forecast: दिल्ली-यूपी में मौसम ने करवट ली है। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। जबकि उत्तराखंड में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानें ताजा मौसम अपडेट।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 03, 2026 | 06:30 AM

बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Delhi-Up Weather Change: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दिल्ली में दस्तक दे दी है। तय तारीख 27 जून के मुकाबले इस बार मानसून करीब पांच दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा, लेकिन आते ही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। वहीं लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

हालांकि, जहां दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश राहत लेकर आई है। बता दें कि कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने दी लोगों को सलाह

IMD ने अनुमान लगाते हुए बताया कि, दक्षिण-पश्चिम इलाकों में मानसून दिल्ली के साथ-साथ अब उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच चुका है। इस पर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए गोवा, कोंकण, दक्षिण गुजरात और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश के चलते चेतावनी जारी की है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी

मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियों पर गिरे विशाल पेड़

ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में ‘ऑरेंज अलर्ट’ किया जारी

आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश के होने की आशंका को जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है। इतना ही नही बल्कि भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और नदी-नालों में उफान आने की भी चेतावनी दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने तथा बिना वजह पहाड़ी रास्तों पर सफर न करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार को मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया है कि बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। जिसके चलते बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 34.8°C के बीच दर्ज किया गया था।

IMD ने यह भी बताया है कि आने वाले अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहेगा। जिससे उत्तर भारत में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 1 जुलाई को मानसून ने पूरे हिमाचल प्रदेश को कवर कर लिया, इतना ही नही बल्कि जो सामान्य तारीख 25 जून से छह दिन देरी से हुआ।

सीनियर साइंटिस्ट डॉ नरेश यादव ने क्या कहा

IMD के सीनियर साइंटिस्ट डॉ नरेश यादव ने आशंका जताते हुए कहा कि मानसून उत्तर की ओर बढ़ता रहेगा और कई राज्यों में बड़े पैमाने पर बारिश होगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगले चार से पांच दिनों में कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि IMD ने इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। और साथ ही ओडिशा और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश की उम्मीद की जा रही है।

48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश को मानसून कवर कर लेगा

बताया जा रहा कि पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में मानसून ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। इस कारण से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे पश्चिमी यूपी में भी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। आने वाले अगले 48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश को मानसून कवर कर लेगा।

यह भी पढ़ें: ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी

बिहार के अधिकतर जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की जा रही है। इतना ही नही बल्कि किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में जाने से बचें।

Delhi up weather change heavy rain uttarakhand orange alert weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:30 AM

Topics:  

  • imd alert rainfall
  • IMD Prediction
  • IMD Red Alert
  • Today Weather Updates
  • Uttarakhand Weather
  • Weather Change
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.