टोल मामले को लेकर मनसे का विरोध, अविनाश जाधव गिरफ्तार
- Written By: किर्तेश ढोबले
मुंबई: महाराष्ट्र में टोल नाके (Toll Issue) के मुद्दे को लेकर मनसे ने आक्रामक भूमिका ले ली है। इस बीच विरोध प्रदर्शन के मामले को लेकर मनसे (MNS) नेता अविनाश जाधव (Avinash Jadhav) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में टोल बूथों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इससे पहले आज ही मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार (9 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टोल के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया। इसके बाद मनसे के कार्यकर्ता भी आक्रामक होने लगे। कार्यकर्ताओं ने चार पहिया वाहनों को टोल बूथ पर खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इन आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वाशी और दहिसर टोल बूथ से हिरासत में लिया।
#WATCH | Maharashtra | MNS (Maharashtra Navnirman Sena) workers protested at Vashi Toll Plaza in Navi Mumbai earlier today demanding the abolition of toll tax for small vehicles. They were later detained by the Police. pic.twitter.com/bIHrJy01QK — ANI (@ANI) October 9, 2023
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में किया क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, मांजरेकर और देसाई की विरासत को दी श्रद्धांजलि
जयंती-पुण्यतिथि पर DJ और जुलूस निकालना बंद.., आंबेडकर जयंती पर राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ये सलाह
इतनी पार्टी बदली, पहले खुद तय करें कि उनका बॉस कौन है? नितेश राणे के बयान पर अमित ठाकरे का पलटवार
Exclusive: राज ठाकरे से लेकर यूपी की राजनीति तक, हर सवाल का सीधा जवाब; देखिए बृजभूषण शरण सिंह का खास इंटरव्यू
गिरफ्तारी के बाद क्या बोले अविनाश जाधव
अविनाश जाधव ने अपनी गिरफ़्तारी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है। मेरे समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि हमें गिरफ़्तार करने के बजाय, अगर उपमुख्यमंत्री ने जो कहा है उसका पालन करें, तो गिरफ़्तारी की कोई ज़रूरत नहीं है।
टोल बूथ को किया आग के हवाले
उल्लेखनीय है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने टोल रोड मुद्दे पर आक्रामक भूमिका में आते हुए मुलुंड टोल बूथ को आग के हवाले कर दिया। मनसे कार्यकर्ताओं ने टोल बूथ के केबिन में पेट्रोल डालकर इस टोल बूथ को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है।
सबसे बड़ा टोल टैक्स घोटाला
राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि राज्य में टोल टैक्स सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने सवाल किया कि पिछले कई सालों से एक है कंपनी को टोल जमा करने का ठेका क्यों दिया जाता है। मनसे अध्यक्ष ने कहा कि हम पहले से ही रोड टैक्स दे रहे हैं, फिर टोल टैक्स देने की क्या जरूरत है। राज ने कहा कि आखिर इन टोल नाकों के जरिए जमा की जाने वाला मोटा राजस्व किसकी जेब में जा रहा है। आखिर करोड़ों रुपयों की टोल वसूली के बावजूद सड़कों और राजमार्गों की हालत खस्ता क्यों बनी हुई हैं।
