Weather Forecast: 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम
IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने 12 राज्यों में 70 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप रहेगा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी की ताजा रिपोर्ट ने कई राज्यों के लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं तो कहीं राहत की उम्मीद जगाई है। कुछ राज्यों में बादल गरजेंगे और धूल भरी आंधी चलेगी, वहीं कुछ इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे।
मौसम के मिजाज में यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आ रहा है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड तक धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने के आसार बन रहे हैं।
यूपी और बिहार के लिए खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों के लिए यह खबर चिंताजनक है क्योंकि खेतों में तैयार फसलों पर इस बेमौसम बारिश और आंधी का साया मंडरा रहा है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। तेज हवाओं के चलने की संभावना भी जताई गई है। कई इलाकों में 70 KMPH की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में अफरा-तफरी
Unseasonal Rain: यवतमाल में बेमौसम बारिश और आंधी का तांडव; आर्णी में उड़ी घरों की छतें, फसलें बर्बाद
महाराष्ट्र में 14 से 20 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
मध्य प्रदेश में फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी, 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें अपने शहर का हाल
राजस्थान में भीषण लू तो दक्षिण भारत में भारी बारिश
राजस्थान में कुदरत का दोहरा खेल देखने को मिलेगा। जहां पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चल सकती हैं वहीं पश्चिमी राजस्थान भट्टी की तरह तपने वाला है। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है और यहां 13 मई तक लू के थपेड़े पड़ते रहेंगे। कई जगहों पर तेज
रफ्तार में हवाएं चलने की की संभावना जताई गई है।
दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल और तमिलनाडु में मानसून जैसी आहट सुनाई दे रही है। यहां अगले छह से सात दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है जिससे तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां के लोगों को फिलहाल बारिश का कोई बड़ा तोहफा मिलता नहीं दिख रहा है। अगले कुछ दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है जिससे सूरज की सीधी किरणें धरती को और ज्यादा तपाएंगी। दिल्ली का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की उम्मीद है जिससे दोपहर के वक्त लू जैसे हालात बन सकते हैं।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 12 मई के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन उमस लोगों की बेचैनी बढ़ाएगी। दिल्ली वालों को फिलहाल इस भीषण गर्मी के बीच ही अपने रोजमर्रा के काम निपटाने होंगे और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल
पर्यटकों के लिए भी मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के संकेत दिए हैं। उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल जैसे शहरों में अचानक मौसम बदलने और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें: नासिक पुलिस ने निदा खान को पकड़ा, 25 दिन से फरार आखिर पुलिस की गिरफ्त में
हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू में भी 11 से 13 मई के बीच बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ी रास्तों पर सफर करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आंधी के दौरान पेड़ों के गिरने या भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।
