Today Weather Update: 85 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, क्या आपके शहर में भी बरपेगा कुदरत का कहर?
Weather Update: देश के 13 राज्यों में आज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 85 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को लेकर विशेष चेतावनी दी है। जानें लेटेस्ट अपडेट।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार यानी 10 मई के लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी जारी की है। अगले 12 घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 13 राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।
कुदरत का यह बदला हुआ रूप जहां गर्मी से राहत देगा, वहीं यह अपने साथ तबाही की आशंका भी लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के एक बड़े हिस्से में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। चक्रवाती परिसंचरण का असर राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक देखा जा रहा है जिससे बादलों का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यूपी और बिहार में बिजली गिरने का खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आने वाले कुछ दिन काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। नोएडा, मेरठ, सहारनपुर और अलीगढ़ जैसे शहरों में 14 मई तक बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर तक पहुँचने का अनुमान है। इसी तरह बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर में भी 15 मई तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी भारत के इन राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका सबसे ज्यादा जताई गई है जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: मई की भीषण गर्मी के बीच 13 राज्यों में मंडराया आसमानी आफत का साया, झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या है Indian Nino? जिससे आग का गोला बनता जा रहा है भारत, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासाक्या है Indian N
Weather Forecast: 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम
ठाणे के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में अफरा-तफरी
दिल्ली में लू चलने की संभावना
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां के हालात थोड़े अलग रहने वाले हैं। आज बारिश की उम्मीद कम है, लेकिन सूरज अपनी पूरी तपिश दिखाने वाला है। दिल्ली में खतरनाक लू चलने की आशंका है, जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
पहाड़ों में खुशनुमा मौसम
इसके विपरीत, पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बिल्कुल ठंडा है। उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट है तो हिमाचल के मनाली में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। कुल्लू और शिमला जाने वाले पर्यटकों को आंधी के झोंकों से बचकर रहने की सलाह दी गई है क्योंकि वहां हवा की गति 65 किलोमीटर तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में थलपति विजय के राजतिलक की तैयारी पूरी, आज 10 बजे लेंगे सीएम पर की शपथ
किसानों के लिए भी अलर्ट जारी
इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी पर पड़ने वाला है। खेतों में तैयार पड़ी फसल के लिए यह तेज आंधी और बेमौसम बारिश किसी दुश्मन से कम नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को खुले में जाने से बचने और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की हिदायत दी है। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में फिलहाल लू का कहर जारी रहेगा जिससे रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और रतलाम जैसे जिलों में भी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
