Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फरवरी में तपने लगी दिल्ली: 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट- जानें मौसम का पूरा हाल

IMD Rain Alert: देश के मौसम में बड़ा बदलाव दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग ने पहाड़ों और दक्षिण भारत सहित 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 24, 2026 | 08:42 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Forecast 24 Feb 2026: भारत में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर जा चुका है, वहीं हिमालयी राज्यों और दक्षिण भारत में बादलों का डेरा है। मौसम विभाग ने 12 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। आलम यह है कि फरवरी खत्म होने से पहले ही लोगों ने स्वेटर पहनना छोड़ दिया है और घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, रिज क्षेत्र में तो पारा सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक यानी 31 डिग्री तक जा पहुँचा। मंगलवार को भी आसमान साफ रहने और तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे मार्च की शुरुआत काफी गर्म रहने के संकेत मिल रहे हैं।

इन 12 राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

एक तरफ मैदानों में गर्मी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 12 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्य भी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं:

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, नागपुर-यवतमाल-वर्धा समेत विदर्भ के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

IAF Tejas: क्या संकट में है वायुसेना का स्वदेशी सपना? जानें 3 बड़े हादसों और चुनौतियों की इनसाइड स्टोरी

अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप: क्या है मामला? जानें उन बाबाओं की कहानी जिन्होंने दागदार किया ‘चोला’

लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा: मस्जिद सील करने पर भड़के छात्र, नमाज के लिए हिंदू छात्रों ने बनाया सुरक्षा घेरा

• उत्तर भारत: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर।
• पूर्व और पूर्वोत्तर: पश्चिम बंगाल (गंगा के मैदानी इलाके), झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय।
• मध्य और दक्षिण भारत: छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र। 24 फरवरी को विशेष रूप से तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

यूपी और बिहार: कहीं राहत, कहीं बढ़ती तपिश

उत्तर प्रदेश के मौसम में दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों जैसे बागपत, अमरोहा और मुरादाबाद में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। इसके विपरीत, पूर्वी यूपी के जिलों जैसे गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। पड़ोसी राज्य बिहार की बात करें तो वहां फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन पटना और गया जैसे जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का पूर्वानुमान

पहाड़ों की सैर करने वालों के लिए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मनाली में तो न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड और बर्फबारी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में भयानक अग्निकांड: 5 मासूमों समेत 6 की मौत, शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा घर; संकरी गलियों ने ली 6 जिंदगियां

उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भी बारिश की चेतावनी है। वहीं दक्षिण भारत में, तमिलनाडु के पश्चिमी घाटों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि राज्य के बाकी हिस्से सूखे रहेंगे।

Today weather forecast 24 february 2026 delhi heat rain alert 12 states latest update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2026 | 08:42 AM

Topics:  

  • Delhi Weather
  • IMD
  • Today Hindi News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.