प्याज निर्यात प्रतिबंध के खिलाफ मैदान में उतरे शरद पवार, आज करेंगे मुंबई-आगरा हाईवे पर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन
- Written By: वैष्णवी वंजारी
शरद पवार
मुंबई-आगरा: बढ़ते प्याज (Onion) के दाम को देखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) ने बीते 3 दिनों पहले प्याज के निर्यात को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। शुरुआत में प्याज के निर्यात शुल्क और फिर न्यूनतम निर्यात मूल्य में बढ़ोतरी के बाद अब केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध (Onion Export Ban) लगा दिया है, जिससे किसान परेशान हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले का कड़ा असर देखने को मिल रहा है। इसका विरोध न केवल देश के किसान (Farmer) कर रहे है बल्कि इसके विरोध में नेता भी आगे आ रहे है।
रास्ता रोको आंदोलन
जी हां आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार खुद मैदान में उतर गये हैं। शरद पवार के नेतृत्व में आज मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर रास्ता जाम किया जाएगा। ऐसे में अब स्थिति और भी बिगड़ने की आशंका है।
सड़क पर उतरे शरद पवार
इस बारे में विस्तृत जानकारी यह है कि केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर लगाए गए निर्यात प्रतिबंध के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार खुद मैदान में उतर गए हैं। आज यानी सोमवार, 11 दिसंबर को शरद पवार के नेतृत्व में मुंबई आगरा हाईवे पर चांदवड़ चौफुली पर रास्ता रोको विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आशंका है की इस विरोध प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर किसान भी शामिल हो सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शरद पवार का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- युवाओं की शक्ति के आगे झुकी सरकार
अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष
मुंबई आगरा हाईवे पर ब्लॉक रोड
निर्यात प्रतिबंध समेत प्याज पर केंद्र सरकार की ढर्रे वाली नीतियों के विरोध में यह आंदोलन किया जाएगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर शरद पवार किसानों से बातचीत करेंगे। उनके कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कई सालों के बाद शरद पवार खुद किसान आंदोलन में शामिल होंगे। इस बीच, पवार के नासिक दौरे के दौरान नासिक में इस समय ‘महाराष्ट्र के 83 वर्षीय युवा योद्धा’ जैसे बैनर लहरा रहे हैं। इस तरह केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ शरद पवार मैदान में उतरेंगे।
