आज 11 मई को है National Technology Day, जानिए भारत के किस प्रधानमंत्री ने शुरू किया था यह विशेष दिन, इस खास दिन का महत्व भी जानें
- Written By: वैष्णवी वंजारी
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (फोटो सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: जैसा कि, आप जानते हैं किसी भी देश के विकास में प्रौद्योगिकी का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day) यानी नेशनल टेक्नोलॉडी डे का भी महत्व है। इसलिए हर साल 11 मई को भारत में ‘नेशनल टेक्नोलॉडी डे’ मनाया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दिन 1998 में राजस्थान के पोखरण में भारत द्वारा किए गए सफल परमाणु परीक्षणों की स्मृति में मनाया जाता है। भारत के ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने पोखरण परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाई थी। आज नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology Day) के अवसर पर आइए जानें इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
सम्बंधित ख़बरें
Ambrane ने लॉन्च की भारत की पहली Type-C AAA बैटरी, 10 मिनट चार्ज में होगी तैयार
ना बैटरी ना चाबी फिर भी सालों चलेगी अमर घड़ी, Jaeger-LeCoultre की नई वॉच का देखे चमतकार
मोबाइल से चिपके रहने वालों के लिए आया जबरदस्त ब्रेक, यह चॉकलेट रैपर कर देगा फोन को पूरी तरह बंद
Netflix के मास्टरमाइंड अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बदलने वाला है कंपनी का भविष्य?
जानकारों के अनुसार, National Technology Day के इतिहास पर नजर डालें तो 11 मई, 1999 में पहली बार इन दिन को मनाया गया था। नेशनल टेक्नोलॉजी डे को काउंसिल फॉर टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट द्वारा मनाया गया था। उस दौरान देश के प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी थे। यह दिन पांच पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट को भी समर्पित है। साल 1998 में इसी दिन देश की आर्मी विंग ने इस टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसी के साथ टेक्नोलॉजी के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपलब्धियों के लिए इस दिन को खास माना जाता है।
साल 1998 में भारतीय सेना ने पोखरण टेस्ट रेंज में एक साथ पांच विस्फोटों को करने में बड़ी सफलता हासिल की थी। 1974 के पहले न्यूक्लियर टेस्ट ‘स्माइलिंग बुद्धा’ के बाद यह भारत का दूसरा बड़ा न्यूक्लियर टेस्ट था, इस टेस्ट का कोड नेम ऑपरेशन शक्ति था।
इतना ही नहीं,पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट को लीड करने के रूप में भारत के मिसाइल मैन यानी देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
टेक्नोलॉजी में साल 1998 में भारत के हाथ लगी बड़ी सफलता का जश्न ही हर साल देश में टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का एलान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियों और प्रगति का याद दिलाता है। यह दिन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अन्य लोगों को प्रेरित करता है जो देश के विकास में योगदान करते हैं। यह दिवस युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है।
कैसे मनाते हैं ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day)
स्कूलों, कॉलेजों और अनुसंधान संस्थानों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों पर सम्मेलन और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। इस दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाते हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों और भविष्य के लिए आकांक्षाओं को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है।
