आज पहली बार भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट जाएंगे PM मोदी, ये है पूरा शेड्यूल

PM Modi, Foundation Day,
फाइल पिक: PM मोदी
Published on
Updated on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Mod) आज यानी 27 अक्टूबर को चित्रकूट (Chitrakoot Visit) के दौरे पर रहेंगे वह दोपहर 1बजकर 40 मिनट पर भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचेंगे। वह यहां ढाई घंटे तक रहेंगे। रघुवीर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे। फिर  जानकी कुंड नेत्र अस्पताल के जनरल वार्ड की नई विंग का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पीएम जानकीकुंड अस्पताल के रघुवीर मंदिर में भी दर्शन पूजन करेंगे।

आष्टाध्याई पुस्तक का विमोचन

पीएम मोदी तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य महराज से भी मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। साथ ही वे वहां जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा हस्तोलिखित ग्रंथ व्याकरण में आष्टाध्याई पुस्तक का विमोचन करेंगे।  साथ ही पीएम मोदी जगद्गुरु महराज से आध्यात्मिक चर्चा भी करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पहले सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वह दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से फिर चित्रकूट के लिए दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे। 

27 अक्टूबर 2023  PM मोदी का चित्रकुट दौरा

   सुबह   11: 45  बजे PM मोदी दिल्ली से  खजुराहो पहुंचेंगे
   दोपहर 12 : 55 बजे   चित्रकुट दौरा के लिए रवाना होंगे
  दोपहर  1: 40 बजे    PM मोदी चित्रकुट पहुंचेंगे
   शाम   4:00 बजे   PM मोदी खजुराहो के लिए  प्रस्थान करेंगे

ये भी रहेंगे मौजूद

पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SAF की 10 कंपनियों के साथ पुलिस के लगभग 2000 जवानों को तैनात किया गया है।  बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का  चित्रकूट में यहा पहला दौरा है। चित्रकूट में उनके स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। इस दौरान कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के साथ, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com