TMC ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख, कहा- खुद संभाले अपने खिलाफ दर्ज हुए मामले
- Written By: शुभम सोनडवले
Pic: Social Media
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने देवी काली (Devi Kali) को लेकर विवादित बयान देने वाली अपनी ही सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने उनके बयान की निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ देशभर के कई राज्यों में दर्ज मामलो को लेकर किनारा काट लिया है। पार्टी ने कहा कि महुआ मोइत्रा अपने खिलाफ दर्ज मामलों का जिम्मा खुद संभालने।
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि, “जहां तक टीएमसी का सवाल है, पार्टी फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को मंजूरी नहीं देती है, यह हमारे लिए अस्वीकार्य है। हम इस मामले पर महुआ मोइत्रा के बयानों का भी अनुमोदन नहीं करते हैं। यह हमारी पार्टी की आधिकारिक स्थिति है। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है, यह सभी धर्मों का सम्मान करती है।”
As far as FIRs are concerned, it's on Mahua Moitra to take care of that… Until BJP takes action on Nupur Sharma for her comments against Prophet, they have no right to speak about anything else: TMC MP Saugata Roy pic.twitter.com/Jj94QeY6gm — ANI (@ANI) July 6, 2022
सम्बंधित ख़बरें
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट! एक साथ 31 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
रॉय ने कहा, “जहां तक प्राथमिकी का सवाल है, यह महुआ मोइत्रा के जिम्मे है… जब तक बीजेपी पैगंबर के खिलाफ नूपुर शर्मा की टिप्पणियों के लिए कार्रवाई नहीं करती, उन्हें किसी और चीज के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।”
गौरतलब है कि, महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने बीते मंगलवार (5 जुलाई) को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि जिस तरह हर व्यक्ति को अपने तरीके से पाने देवी-देवताओं की पूजा करने का हक है, उसी तरह बतौर एक व्यक्ति उन्हें देवी काली की मांस भक्षण करने वाली एवं मदिरा स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का भी पूरा अधिकार है।
