बंगाल चुनाव: TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का; यह नाम शामिल
Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इस बीच ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने पहले फेज के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Star Campaigner List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इस बीच ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने पहले फेज के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। यह सिर्फ नामों की घोषणा नहीं बल्कि पार्टी की रणनीतिक दिशा का संकेत भी माना जा रहा है। चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के हाथ में है।
इस लिस्ट को देखकर यह साफ समझ आता है कि टीएमसी की चुनाव अभियान शीर्ष नेतृत्व के इर्द-गिर्द केंद्रित रहेगा। पहले चरण के लिए जारी सूची में सिर्फ शीर्ष नेतृत्व ही नहीं बल्कि संगठन के अनुभवी और भरोसेमंद चेहरों को भी जगह दी गई है। वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम, पार्टी के अनुभवी नेता सुब्रत बख्शी, चंद्रिमा भट्टाचार्य और कल्याण बनर्जी जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
लिस्ट में यह नाम शामिल
तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलित तालमेल देखने को मिल रहा है। इस सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और अपने तेज-तर्रार भाषणों के लिए चर्चित कल्याण बनर्जी को शामिल किया गया है। इसके अलावा अरूप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय और ब्रात्य बसु जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक बनर्जी के ‘7 टैंक्स लेन’ वाले फ्लैट का क्या है रहस्य? सायोनी घोष का आया नाम, कोलकाता में मचा हड़कंप
बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?
TMC releases a list of star campaigners for West Bengal (Phase I) in connection with the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of West Bengal, 2026, including CM Mamata Banerjee, AITC General Secretary Abhishek Banerjee, TMC leaders Fairhad Hakim, Subrata Bakshi,… pic.twitter.com/zeu3IcTTAB — ANI (@ANI) April 4, 2026
अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन
टीएमसी ने अपनी सूची में ऐसे नेताओं को जगह दी है, जो संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ जनसंपर्क में भी मजबूत पकड़ रखते हैं। युवा और अनुभवी चेहरों का यह कॉम्बिनेशन चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग जैसी संस्थानों को स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए…’, SC की जज BV Nagarathna ने कही बड़ी बात
स्टार प्रचारक में शामिल यह फिल्मी सितारे
राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सूची में कई मशहूर हस्तियों और फिल्मी सितारों को भी शामिल किया है, जो पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे। इनमें जून मालिया, राज चक्रवर्ती और सायंतिका बनर्जी जैसे नाम चर्चा में हैं। पार्टी का मानना है कि इन चेहरों की लोकप्रियता से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं को जोड़ा जा सकेगा।
