Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीएमसी का बीजेपी का बड़ा हमला, कहा-बिप्लब देब का इस्तीफा त्रिपुरा में भाजपा सरकार की विफलता का प्रमाण

  • By सुभाष यादव
Updated On: May 31, 2022 | 10:12 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

अगरतला: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से बिप्लब कुमार देब (Biplab Deb) का इस्तीफा पार्टी के इस आरोप की पुष्टि करता है कि पूर्वोत्तर के राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पूरी तरह से ‘विफल’ रही है। तृणमूल महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा खेमे को इस पर बयान देना चाहिए कि उसके केंद्रीय नेतृत्व ने अगले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री के रूप में ‘‘देब से इस्तीफा देने के लिए क्यों कहा।”

घोष ने कहा, ‘‘अगर वे बिप्लब कुमार देब को हटाने का कारण बताने में विफल रहते हैं तो यह माना जाएगा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने वादों को पूरा करने में बुरी तरह नाकाम रही है।” उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘बिप्लब कुमार देब को हटाने से तृणमूल कांग्रेस के इस आरोप की पुष्टि हुई है कि भाजपा सरकार एक विफल सरकार है।”

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देब को बदलकर सिर्फ त्रिपुरा सरकार का चेहरा बदला गया है, लेकिन ढांचा वही है। देब के हाल ही में इस्तीफा देने के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। घोष ने यह भी दावा किया कि भाजपा पिछले कुछ महीनों में राज्य में तृणमूल के उदय से डरी हुई है। 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद तृणमूल अगरतला नगर निगम चुनाव में 20 प्रतिशत वोट हासिल करने में कामयाब हुई। कुछ नगर निकाय क्षेत्रों में यह आंकड़ा 24 से 25 प्रतिशत तक रहा। त्रिपुरा के लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए राज्य में सरकार बदलने का समय आ गया है।”(एजेंसी) 

Tmc slams bjp says biplab debs resignation as cm validates bjp led govt in tripura non performing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2022 | 10:12 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

भंडारा में धड़ाधड़ चला बुलडोजर, 40 से ज्यादा अवैध दुकानें जमींदोज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2

टिकट मांगने के इच्छुक संघ से दूर रहें…मोहन भागवत ने RSS को बताया भाजपा से अलग, जानें क्या कुछ कहा?

3

‘दरिंदों से हार गया’, सिरसा जेल वार्डन ने लंबा-चौड़ा नोट लिख किया सुसाइड, DSP-LO पर लगाए गंभीर आरोप

4

किडनी कांड: पुलिस को भनक तक नहीं लगी, आरोपी डॉक्टर ने कोर्ट से ले ली जमानत! आज होगी सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.