Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मौत को करीब से देखा’, यात्री बोले- लगा कि यह हमारी अंतिम फ्लाइट होगी, TMC सांसद ने सुनाई आपबीती-VIDEO

यात्रियों के बीच टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस के 5 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी सफर कर रहा था। इनमें शामिल TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, 'मुझे लगा कि मौत करीब है। जिंदगी खत्म हो गई है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 22, 2025 | 07:55 AM

वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट्स (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 बुधवार शाम खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। इमरजेंसी लैंडिग के दौरान फ्लाइट में जोरदार कंपन होने लगा, जिससे यात्रियों में डर पैदा हो गया। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। पायलट ने श्रीनगर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

लैंडिंग के बाद देखा गया कि फ्लाइट का नोज कोन (आगे का हिस्सा) टूटा हुआ था। फ्लाइट में 227 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। टर्बुलेंस के दौरान फ्लाइट के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें लोग अपनी जान की दुआ मांगते नजर आ रहे हैं। बच्चों के रोने की आवाजें भी आ रही हैं।

मुझे लगा कि मौत करीब है: सागरिका घोष

यात्रियों के बीच टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस के 5 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी सफर कर रहा था। इनमें शामिल TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, ‘मुझे लगा कि मौत करीब है। जिंदगी खत्म हो गई है। लोग चीख रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे। हम सबकी जान बचाने वाले पायलट को सलाम।’

ऐसा लगा यह हमारी आखिर फ्लाइट: यात्री

फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि श्रीनगर में उतरने से करीब 20-30 मिनट पहले सीट बेल्ट बांधने की घोषणा हुई। उस समय हल्के झटके महसूस हो रहे थे। घोषणा के दो से तीन मिनट के अंदर ही फ्लाइट इतनी तेजी से हिलने लगी कि सभी को लगा कि यह हमारी आखिरी फ्लाइट होगी।

सामने आया चीख-पुकार वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि तेज झटकों के कारण फ्लाइट के केबिन में रखा सामान गिरने लगा। यात्रियों की चीख-पुकार के बीच क्रू ने सीट बेल्ट बांधने की घोषणा की। कुछ देर बाद फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिंग की, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। फ्लाइट से उतरने के बाद लोगों ने देखा कि नोज़ कोन टूटा हुआ था। ऐसी स्थिति में भी सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए पायलट की तारीफ हो रही है।

🚨 BIG! IndiGo flight 6E-2142 from Delhi to Srinagar was battered by a fierce hailstorm just before landing.

Passengers panicked as turbulence rocked the plane.

The flight made an emergency landing around 6:30 PM. pic.twitter.com/CnX7NXHRsd

— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 21, 2025

घटना को लेकर क्या बोली इंडिगो?

इंडिगो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया, ‘फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन किया और फ्लाइट को श्रीनगर में सुरक्षित तरीके से उतारा गया। एयरपोर्ट की टीम ने यात्रियों की सेहत और आराम को प्राथमिकता देते हुए उनका ख्याल रखा।

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश से मची तबाही, 6 लोगों की गई जान

Tmc mp shares near death flight experience passengers panic video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 07:55 AM

Topics:  

  • IndiGo
  • Sagarika Ghosh
  • Srinagar
  • TMC

सम्बंधित ख़बरें

1

TMC ने मोदी सरकार पर बोला सबसे बड़ा हमला, अभिषेक बनर्जी बोले- पहले भंग हो लोकसभा…फिर कराया जाए SIR

2

‘I-PAC ने बंगाल सरकार में किया घुसपैठ’, शुभेंदु अधिकारी ने अश्विनी वैष्णव से लगाई जांच की गुहार

3

फिर सामने आई TMC की अंदरूनी कलह, कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को बताया समय की बर्बादी

4

‘देश में डेढ़ करोड़ बांग्लादेशी’, ममता सरकार पर बरसे भाजपा नेता जगन्नाथ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.