Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘PM मोदी जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए, लेकिन लक्षद्वीप चले गए’, TMC का बड़ा आरोप

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Mar 01, 2024 | 08:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर (Manipur Violence) जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए, लेकिन ‘स्नॉर्कलिंग’ के लिए लक्षद्वीप (Lakshadweep) और ‘स्कूबा डाइविंग’ (समुद्र में गोता लगाने) के लिए गुजरात चले गए।  मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि संदेशखालि की महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के कारण समाज सुधारक राजा मोहन राय की आत्मा रो रही होगी।

इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमसी ने दावा किया कि समाज सुधारक की आत्मा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मणिपुर जैसे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे कथित अत्याचार के कारण रो रही है। टीएमसी के प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, “प्रधानमंत्री स्नॉर्कलिंग के लिए लक्षद्वीप तो चले गए, लेकिन मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए।”

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप लगने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सेन ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है और महिलाओं के कल्याण के लिए कन्याश्री जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। सेन ने कहा, “ममता बनर्जी से सीखना चाहिए कि महिलाओं के विकास के लिए कैसे काम करना चाहिए।” 

सम्बंधित ख़बरें

‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO

बंगाल चुनाव: मेरे पास सबके वोटर कार्ड हैं…खुलेआम मतदाताओं को डरा रहा था TMC का नेता; पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत आएंगे US विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा सहित कई बड़े समझौतों पर बन सकती है बात

छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Tmc allegation on pm modi manipur violence lakshadweep

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2024 | 08:11 PM

Topics:  

  • Lakshadweep
  • Narendra Modi
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.