Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तिरुपति मंदिर ने माना ‘लड्डू में चर्बी’, अब प्रसादम की पवित्रता की गई बहाल

तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल पर हुए जोरदार विवाद के बाद अब मंदिर प्रशासन ने कहा है कि इस पवित्र प्रसाद की पवित्रता बहाल कर दी गयी है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 21, 2024 | 11:14 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुपति: तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल पर हुए जोरदार विवाद के बाद अब मंदिर प्रशासन ने कहा है कि इस पवित्र प्रसाद की पवित्रता बहाल कर दी गयी है। इस बाबत श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (TTD) शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्रीवारी लड्डू की पवित्रता अब बेदाग है। मंदिर बोर्ड ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीवारी लड्डू की दिव्यता और पवित्रता अब बेदाग है। टीटीडी सभी भक्तों की संतुष्टि के लिए लड्डू प्रसादम की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जानकारी हो कि तिरुमला पर्वत पर स्थित श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले TTD ने देश के सबसे अमीर मंदिर का प्रबंधन करने वाले बोर्ड ने बीते शुक्रवार को खुलासा किया था कि उसे गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में घटिया गुणवत्ता के घी और चर्बी की मिलावट का पता चला है। कहा गया कि प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घटिया घी का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें जानवरों की चर्बी की मौजूदगी का भी पता चला है।

यहां पढ़ें – कोलकाता केस: 42 दिन बाद आज ड्यूटी पर होंगे डॉक्टर्स, नहीं करेंगे OPD में काम, क्या होगा संदीप घोष का नार्को टेस्ट

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती बनी आंध्र की ‘अटल’ राजधानी, जगन का 3-कैपिटल मॉडल धराशायी और नायडू का वो सपना जो अब सच हुआ! जानें सब

‘मेरे खुद के 6 बच्चे, आप 20 पैदा करो’: ओवैसी का नवनीत राणा और मोहन भागवत पर पलटवार, देखें वीडियो

शराब घोटाले पर जगन ने नायडू को घेरा, कहा- खुद जमानत पर हैं बाहर… मेरे खिलाफ रच रहे साजिश

Resort Politics: आंध्र प्रदेश में ‘बाड़ेबंदी’ इंटरनेशनल लेवल पर, अविश्वास प्रस्ताव से पहले पार्षदों को श्रीलंका-मलेशिया भेजा

बीते शुक्रवार को प्रयोगशाला रिपोर्ट का हवाला देते हुए TTD ने कहा कि घी में ‘लार्ड’ (सूअर की चर्बी) और अन्य अशुद्धियां पाई गई हैं। TTD के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने कहा कि प्रयोगशाला जांच में चयनित नमूनों में पशु चर्बी की मौजूदगी का पता चला है और बोर्ड ‘मिलावटी’ घी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को काली सूची में डालने की प्रक्रिया में लगा है।

बता दें कि, लड्डू में पशु चर्बी की मिलावट का दावा दो दिन पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन। चंद्रबाबू नायडू ने किया था। इस मुद्दे को लेकर पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार पर आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इसे ‘‘ध्यान भटकाने की राजनीति” और ‘‘मनगढ़ंत कहानी” बताया। केंद्र ने इस मामले पर आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है और उचित कार्रवाई करने का वादा किया है। उधर केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आरोपों की जांच कराने की बात कही है।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में कम हुआ मानसून का असर

यह भी बता दें कि तिरुपति दर्शन करने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को यहां का प्रसिद्ध लड्डू ही प्रसाद में दिया जाता है। यहां रोज करीब 3 लाख लड्डू बनाए जाते हैं। इस लड्डू को चने के बेसन, मक्खन, चीनी, काजू, किशमिश और इलायची से बनाया जाता है और इसकी रेसिपी करीब 300 साल पुरानी बताई जाती है। फिलहाल इस ‘लड्डू प्रसादम’ की पवित्रता पर सियासत भारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tirupati laddu prasadam controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 11:13 AM

Topics:  

  • Chandra Babu Naidu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.