पैरोल पर रिहा हुए लोगों ने राजनीतिक रैलियां भी की हैं, राम रहीम विवाद पर खट्टर ने कहा
- Written By: शुभम सोनडवले
File Photo : PTI
चंडीगढ़. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिले पैरोल में कोई भूमिका होने से साफ इनकार कर चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि यह तय करना कानून का काम है कि पैरोल के दौरान कौन क्या-क्या कर सकता है। खट्टर का यह बयान पैरोल पर पिछले सप्ताह रिहा किये गए राम रहीम द्वारा उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम से ऑनलाइन धार्मिक आयोजन किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है।
इन आयोजनों में डेरा प्रमुख के तमाम अनुयायी शामिल हुए जिसमें हरियाणा से भाजपा के कई नेता भी हैं। इस संबंध में सवाल करने पर खट्टर ने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि यह देखना कानून का काम है… पैरोल पर रिहा हुए लोगों ने तो राजनीतिक रैलियां भी की हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार सुनारिया जेल से आया बाहर
Ram Rahim: फरलो पर फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, बाहर निकलते ही साथ दिखीं हनीप्रीत
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दायर याचिका खारिज, 30 दिन की पैरोल के बाद गुरमीत राम रहीम जेल रवाना
खट्टर का राजनीतिक रैली करने के बारे में इशारा परोक्ष तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की ओर प्रतीत होता है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पैरोल पर रिहा होने के बाद ऐसा किया था। खट्टर ने कहा, ‘‘तब क्या किसी ने आपत्ति की?” (एजेंसी)
