Ram Rahim: फरलो पर फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, बाहर निकलते ही साथ दिखीं हनीप्रीत
Dera Chief Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर 21 दिन की फरलो मिली। जेल से निकलते ही सिरसा डेरा पहुंचा, साथ में उपस्थित हनीप्रीत ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार राम रहीम सिरसा डेरे में रहेगा।
- Written By: सौरभ शर्मा
गुरमीत राम रहीम व हनीप्रीत (सोर्स - सोशल मीडिया)
रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है और इस बार उसे 21 दिन की फरलो पर छोड़ा गया है। बुधवार सुबह वह कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा डेरा पहुंचा, जहां उसे लेने हनीप्रीत खुद मौजूद थी। राम रहीम ने सिरसा पहुंचकर वीडियो संदेश जारी कर अपने अनुयायियों से अपील की कि वे डेरा न आएं। रेप और हत्या के मामलों में दोषी राम रहीम को बार-बार फरलो और पैरोल मिलने से एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
राम रहीम को इस बार फरलो सिरसा डेरे के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर मिली है, जो 29 अप्रैल को मनाया जाएगा। राम रहीम ने इसके लिए हरियाणा सरकार से फरलो की अर्जी दी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब वह पूरे 21 दिन सिरसा में रहेगा। पिछले कुछ वर्षों में यह 13वीं बार है जब उसे फरलो या पैरोल दी गई है। इससे पहले भी चुनावों से पहले उसे फरलो मिलने की वजह से कई बार सरकार पर सवाल उठ चुके हैं।
फरलो की वजह और सरकार की रजामंदी
सम्बंधित ख़बरें
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
IMD का बड़ा अलर्ट! वाराणसी में झमाझम बारिश, हरियाणा-हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
राम रहीम को फरलो देने की वजह सिरसा डेरे का स्थापना दिवस है, जिसे वह बड़े पैमाने पर मनाना चाहता है। इसी आयोजन के लिए उसने फरलो की अर्जी लगाई थी, जिसे हरियाणा सरकार ने स्वीकार करते हुए 21 दिन की छुट्टी दी। वह अब सिरसा स्थित डेरे में रहेगा। जानकारी के अनुसार, डेरे में फिलहाल सीमित गतिविधियां ही होंगी, और राम रहीम ने खुद अनुयायियों से डेरा न आने की अपील की है।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहले भी मिल चुकी है पैरोल और फरलो
राम रहीम को अब तक कुल 13 बार फरलो और पैरोल दी जा चुकी है। वह 2017 से सुनारिया जेल में दो साध्वियों से रेप और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। इसके बावजूद उसे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा चुनावों से पहले भी फरलो या पैरोल मिलती रही है, जिससे सरकार की मंशा पर कई बार सवाल उठे हैं। अब एक बार फिर उसकी रिहाई चर्चा में है।
