-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- The Enforcement Directorate Raided Several Locations Of Mla Kc Virendra Pappi In Connection With Betting And Money Laundering Related To Online Gaming
ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र पप्पी के ठिकानों पर छापा
- Written By: पूजा सिंह
Enforcement Directorate action : ED ने कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी और उनके सहयोगियों से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्डरिंग को लेकर की है।

कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Congress MLA Virendra Pappi: शुक्रवार को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी और उनके सहयोगियों से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की।
चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं केसी वीरेंद्र पप्पी। बताया जा रहा है कि, ईडी ने एक साथ चित्रदुर्ग, बेंगलुरु और गोवा सहित 17 स्थानों पर छापेमारी की है। 40 से अधिक ED अधिकारियों ने केसी नागराज और केसी टिप्पेस्वामी के घरों सहित वीरेंद्र से जुड़ी कई संपत्तियों की तलाशी ली। प्रवर्तन निदेशालय ने यह छापेमारी कांग्रेस विधायक और उनकी कंपनियों रत्ना गोल्ड, रत्ना मल्टी सोर्स, पप्पी टेक्नोलॉजी और रत्ना गेमिंग सॉल्यूशंस के जरिए अवैध लेनदेन के आरोपों को लेकर की है।
2016 में इनकम टैक्स विभाग ने की थी छापेमारी
बता दें कि इस कंपनियों पर आरोप है कि इसके माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग और ऐप्स के जरिए अवैध धन का लेन-देन हुआ है। बता दें कि इससे पहले 11 दिसंबर 2016 को इनकम टैक्स विभाग ने भी केसी वीरेंद्र पप्पी के घर पर छापा मारा था, इस दौरान उनके बाथरूम से 5 करोड़ रुपए नकद और 30 किलो सोना बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र पप्पी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का करीबी है।
सम्बंधित ख़बरें
जो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
छापेमारी में मिले थे सोने के बिस्कुट
मिली जानकारी के मुताबिक, चल्लकेरे कस्बे में केसी वीरेंद्र पप्पी के घर के बाथरूम की टाइलों के पीछे 30 किलोग्राम सोने के बिस्कुट और गहना के साथ-साथ 5 करोड़ रुपए के भी मिले थे। इस मामले में उनके साथ, चित्रदुर्ग के दो बिचौलियों और चार बैंकों के अज्ञात अधिकारियों के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि वीरेंद्र पप्पी के साथ एक आपराधिक साजिश में बैंक अधिकारियों ने 2016 में 5.76 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को 2,000 रुपए और 500 रुपए के नए नोटों से बदल दिया था।
यह भी पढ़ें : गया से गरजे PM मोदी, बोले- PM-CM कोई भी हो भ्रष्टाचारी है तो कुर्सी का मोह त्यागे; पाक को भी ललकारा
बैंक रिकॉर्ड में की थी हेराफेरी
जिसके बाद CBI के आरोप पत्र में कहा गया है कि, जांच के दौरान यह भी पता चला कि, बैंक अधिकारियों ने रिकॉर्ड में हेराफेरी की और कई लोगों के नाम पर जाली पहचान और पते के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके यह दिखाया कि पैसे एटीएम काउंटरों के माध्यम से बदले गए थे।
The enforcement directorate raided several locations of mla kc virendra pappi in connection with betting and money laundering related to online gaming
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
Aug 08, 2026 | 03:21 PMकिसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
Aug 08, 2026 | 03:18 PMरेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
Aug 08, 2026 | 03:13 PMखंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
Aug 08, 2026 | 03:12 PMUP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














