-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Bihar Gayaji Speech Development Nda Government Attack Rjd Congress
गया से गरजे PM मोदी, बोले- PM-CM कोई भी हो भ्रष्टाचारी है तो कुर्सी का मोह त्यागे; पाक को भी ललकारा
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Modi ने आज बिहार की धरती गयाजी पहुंचकर करोड़ो की योजनाओं का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बिहार चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा NDA के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे
PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे और यहां 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और विपक्ष पर तमाम तीखे हमले बोले। मोदी ने घुसपैठियों को बाहर निकालने से लेकर भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई तक का ऐलान किया। साथ ही एक नए कानून का जिक्र किया जिसके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री 30 दिन में जमानत नहीं मिलने पर कुर्सी छोड़ने को मजबूर होगा।
गयाजी में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है। इस दौरान उन्होंने औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन भी किया, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा गयाजी से दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली से कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि NDA सरकार बिहार के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
आतंका का अंत भारत पाताल में भी जाकर करेगा
जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तो हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया था। मैंने इसी बिहार की धरती से कहा था कि आतंकवादियों का सफाया कर दिया जाएगा। आज दुनिया देख रही है। बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हुआ है। आपको याद होगा, पाकिस्तान उधर से हम पर ड्रोन हमले कर रहा था, मिसाइलें दाग रहा था और इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाई। साथियों, ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति में एक नई रेखा खींच दी है। अब कोई भी भारत में आतंकवादी भेजकर हमले करवाने के बाद बच नहीं पाएगा। आतंकवादी पाताल में भी छिप जाएं, तो भारत की मिसाइलें उन्हें मिट्टी में मिला देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में बाहरी चेहरों की भरमार, कांग्रेस ने लोकल लीडर्स पर लगाया दांव
इंदौर में कांग्रेस की साइक्लोथॉन के बाद हर तरफ फैला कचरा, नगर निगम ने लगाया स्पॉट फाइन, भाजपा ने साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के साथ अवधेश नायक की तस्वीर वायरल, बोले- फिलहाल कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं
घुसपैठियों पर पीएम मोदी का कड़ा रुख
मोदी ने घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ऐसा सख्त कानून लाने वाली है जिससे घुसपैठिए देश से बाहर होंगे। उन्होंने कहा, ‘हम देश का भविष्य घुसपैठियों के भरोसे नहीं छोड़ेंगे। जो हमारा हक है, उस पर डाका नहीं डालने देंगे। किसी और के हाथों देश का भविष्य तय नहीं होने देंगे’।
पार करने वाले के अंदर हमेशा डर बना रहता
हम इतना सख्त कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो ये RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के लोग कानून का विरोध कर रहे हैं। ये बहुत गुस्से में हैं और पता नहीं इन्हें किस बात का डर है। जिसने पाप किया है, वो अपना पाप छुपाता है लेकिन अंदर से जानता है कि क्या खेल खेला गया है। ये RJD, कांग्रेस वाले जमानत पर बाहर हैं, कुछ रेल के खेल में अदालत के चक्कर लगा रहे हैं। जो जमानत पर बाहर हैं, वो इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इन्हें लगता है कि अगर ये जेल गए तो इनके सपने चकनाचूर हो जाएंगे, इसीलिए सुबह-शाम ये लोग मोदी को तरह-तरह की गालियां दे रहे हैं। ये इतने बौखलाए हुए हैं कि जनहित में कानून का विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता को कंठस्थ है संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले…, सदन में गाते सुन गदगद हुए भाजपाई
भ्रष्टाचारियों को कड़ा संदेश
राजेंद्र बाबू और बाबा साहेब ने सोचा भी नहीं था कि सत्ता के भूखे लोग जेल जाने के बाद भी भ्रष्टाचार करेंगे और कुर्सी से चिपके रहेंगे। अब भ्रष्टाचारी कुर्सी के साथ-साथ जेल भी जाएगा। भ्रष्टाचार पर वार करते हुए मोदी ने कहा, ‘अब जेल जाने के बाद भी कुर्सी पर चिपके रहने का खेल खत्म होगा। नया कानून आने पर अगर किसी जनप्रतिनिधि को 30 दिन में जमानत नहीं मिली तो 31वें दिन उसे कुर्सी छोड़नी होगी।’ उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके गले तक भ्रष्टाचार है, वे इस कानून का विरोध कर रहे हैं।
Pm modi bihar gayaji speech development nda government attack rjd congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
Jul 14, 2026 | 04:15 PMहिंदी में Claude AI बन जाता है ज्यादा दोस्ताना, अंग्रेजी में वही सवाल पूछने पर बदल जाता है अंदाज
Jul 14, 2026 | 04:14 PM‘द अलायंस’ में एक्स रिलेशनशिप पर बोले कुशाल टंडन, जैद दरबार की समझदारी ने जीता दिल, गौहर खान ने भी किया सपोर्ट
Jul 14, 2026 | 04:13 PMWardha News: पर्यावरण संरक्षण के लिए गोदावरी अर्बन ने दिए 25 पौधे, हरित अभियान को मिला बल
Jul 14, 2026 | 04:12 PMयूपी में सपा के खिलाफ पोस्टर वार से गरमाई सियासत, राम मंदिर और पुराने बयानों को लेकर कई जिलों में लगे होर्डिंग
Jul 14, 2026 | 04:09 PMआषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर के लिए पुणे से चलेंगी 430 स्पेशल बसें, 23-24 जुलाई को मिलेगी 24 घंटे लगातार सर्विस
Jul 14, 2026 | 04:06 PMChandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
Jul 14, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














