थलपति विजय को मिला बहुमत का आंकड़ा, CVK, CPM और CPI ने किया TVK-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन
Tamil Nadu Vijay Thalapathy: तमिलनाडु में अब TVK चीफ थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। 2-2 विधायकों वाले VCK, CPM, CPI ने कांग्रेस-TVK गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
थलपति विजय (फोटो-सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में नई सरकारको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर एक्टर विजय थलपति की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस के समर्थन के बाद गठबंधन की संख्या 112 विधायकों तक पहुंची, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से पार्टी को छह सीट कीदरकार थी। अब सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच CPM, CPI और VCK ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया है।
इससे पहले विजय ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बैठक के बाद राजभवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि विजय ने स्वीकार किया है कि टीवीके के पास फिलहाल सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या नहीं है।
वीसीके और लेफ्ट ने दिया समर्थन
इसके बाद लगातार दूसरे दिन भी टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुकाकात की, लेकिन राज्यपाल ने उनसे दो टूक कह दिया कि बहुमत साबित होने पर ही शपथ होगी। बहुमत से पांच सीट दूर अटके विजय के लिए छोटी पार्टियां सहारा बनी हैं। वीसीके और लेफ्ट के समर्थन के बाद अब सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पहले कहा ‘आतंकियों की बहन’…अब बोले तारीफ करना चाहते थे, कर्नल सोफिया मामले में विजय शाह की दलील पर भड़के CJI
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
तमिलनाडु में महा-संग्राम! विजय के समर्थन में सड़कों पर उतरी जनता, भूख हड़ताल पर बैठे TVK समर्थक, देखें VIDEO
TVK के 108 विधायक इस्तीफा दे दें तो क्या होगा? आसान भाषा में समझिए तमिलनाडु के सियासी घमासान का गुणा-गणित
वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति
- टीवीके – 107
- कांग्रेस – 5
- सीपीआई- 2
- सीपीएम – 2
- वीसीके – 2
- कुल- 118
विजय की अपील पर माकपा ने की बैठक
इससे पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपने बयान में कहा था कि वो शुक्रवार को इस बात पर फैसला लेगी कि तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देना है या नहीं। माकपा ने इसके लिए एक बैठक बुलाई थी, जिसमें विजय की पार्टी की तरफ से की गई अपील पर फैसला लेने के लिए चर्चा हुई। बता दें कि टीवीके की तरफ से राज्य में ‘एक नई धर्मनिरपेक्ष’ सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा गया था। माकपा ने विधानसभा चुनाव में दो सीट जीती हैं।
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की राह पर शशि थरूर, फोटो-वीडियो यूज करने पर लगा बैन! Deepfake और AI के खिलाफ पहुंचे थे कोर्ट
वीसीके अध्यक्ष ने की पार्टी नेताओं से चर्चा
वीसीके अध्यक्ष थिरुमावलवन ने भी कहा था कि तमिलनाडु में तेजी से बदल रहे सियासी समीकरणों पर पार्टी अपना आधिकारिक रुख वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद घोषित करेगी। थिरुमावलवन ने कहा था कि हालिया विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु जनादेश के बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता पर चर्चा करने के लिए वीसीके की उच्चस्तरीय समिति की बैठक हो रही है और अब पार्टी ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है।
