जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल
जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। तलाशी अभियान जारी है। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए गोली चलाई गई जिसके बाद पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है।
- Written By: प्रिया जैस
सुंजवान मिलिट्री स्टेशन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
जम्मू: जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। तलाशी अभियान जारी है। सोमवार को सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। जहां बेस पर तैनात एक जवान को गोली लग गई है जिससे वे घायल हो गए है। इस हमले के जवाब में सेना ने जवाबी गोलीबारी की जिसके बाद अब सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि हमला सुबह 11 बजे हुआ। जहां आतंकवादी सुजवान बेस के पास घात लगाए बैठे थे। आतंकवादियों ने आर्मी बेस पर तैनात 36 इंफेन्ट्री ब्रिगेड को निशाना बनाया। जहां आतंकवादियों ने हमला कर दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने भी अपनी ओर से जवाबी हमला किया और अब पूरे इलाके की कड़ी नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जम्मू में आतंकी हमला
जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। तलाशी अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
Pakistan Militant Attack: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला! आतंकियों ने थाने को बनाया निशाना, 3 की मौत
दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
#WATCH जम्मू-कश्मीर: जम्मू में तलाशी अभियान जारी है। जम्मू के सुंजवान सैन्य स्टेशन पर आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। (वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है।) pic.twitter.com/1F0vEbB5z9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2024
अधिकारियों ने दी जानकारी
जम्मू में सोमवार को एक शिविर के बाहर संदिग्ध गतिविधि देखकर सेना के संतरी ने गोली चलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि संतरी ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान चौकी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि देखी, जिसके बाद उसने गोली चला दी।
यह भी पढ़ें- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन गहन जांच के लिए सेना तथा स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ली। इससे पहले फरवरी 2018 में आतंकवादियों ने सुंजवान सैन्य शिविर पर हमला किया था। इस घटना में तीन सैनिक शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हो गई थी। वहीं घटना में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें
