Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा से इस्तीफे के बाद बोले राजा सिंह- ‘हिंदुत्व ही मेरी पहली और आखिरी पहचान’

तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने रामचंद्र राव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी की रणनीति से असहमति व्यक्त की, लेकिन हिंदुत्व के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 11, 2025 | 06:16 PM

टी राजा सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और सनातन धर्म के लिए काम करते रहेंगे, भले ही भाजपा ने पार्टी से उनका इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया हो। राजा सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह निर्णय उन्होंने किसी पद, सत्ता या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शायद मैं तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की पीड़ा दिल्ली तक नहीं पहुंचा सका।” भाजपा के साथ अपने 11 साल के सफर को याद करते हुए सिंह ने कहा कि देश की सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए वह पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तीन बार टिकट दिये जाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

आज से ठीक 11 साल पहले मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।

जनता की सेवा, देश की सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के उद्देश्य से मैंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया था।

भाजपा ने मुझ पर विश्वास करते हुए लगातार तीन बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गोशामहल से विधायक पद का टिकट दिया।…

— Raja Singh (@TigerRajaSingh) July 11, 2025

जन्म हिंदुत्व सेवा के लिए समर्पित
टी राजा सिंह ने कहा, ‘‘मेरा जन्म हिंदुत्व की सेवा के लिए हुआ है और मैं अंतिम सांस तक हिंदुत्व के लिए कार्य करता रहूंगा।” भाजपा ने सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके आरोपों को अप्रासंगिक बताया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी द्वारा किये गए चयन की आलोचना करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में रामचंद्र राव की संभावित नियुक्ति से नाराज राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि यह निर्णय भाजपा के लाखों सदस्यों को स्तब्ध करने वाला और निराशाजनक है।

यह भी पढ़ें: तिरुपति में 1000 गैर-हिंदू कर्मचारी, केंद्रीय मंत्री बोले- ये आस्था से खिलवाड़

भाजपा महासचिव ने इस्तीफा नड्डा को अवगत कराया
राजा सिंह को लिखे पत्र में, भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विधायक से कहा कि उनके पत्र से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पत्र की विषयवस्तु अप्रासंगिक है और पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खाती। बता दें तेलंगाना के भाजपा के प्रसिद्ध नेता टी राजा सिंह ने अभी कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के पीछे की वजह पार्टी संगठन में अध्यक्ष पद के समय ही आया था।

Telangana t raja singh resignation excepted bjp internal conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 06:16 PM

Topics:  

  • BJP
  • T Raja Singh
  • Telangana

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

2

ब्रिटेन से राहुल गांधी की नागरिकता पर आई रिपोर्ट, भेजा पासपोर्ट की कॉपी व सिटिजन डिटेल

3

सदन में आगबबूला हुए निशिकांत दुबे, कहा- कांग्रेस ने देश के स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर का कबाड़ा किया

4

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता आरती साठे बनीं बॉम्बे हाईकोर्ट की जज, विपक्ष ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.