- Hindi News »
- India »
- Telangana Murder Man Drowns Pregnant Wife Daughters Swimming Pool
Telangana में हैवानियत की हदें पार! तीसरी बार बेटी होने के डर से पति ने पूरे परिवार को स्विमिंग पूल में डुबोया
Telangana Murder News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने गर्भवती पत्नी और दो मासूम बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला। HIV पॉजिटिव खून चढ़ाने वाला सिरफिरा भी गिरफ्तार।
- Written By: अर्पित शुक्ला

तीसरी बार बेटी होने के डर से पति ने पूरे परिवार को स्विमिंग पूल में डुबोया(Image- Social Media)
Telangana Murder Case: तेलंगाना(Telangana) के हनमकोंडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अज़हरुद्दीन ने प्रेम विवाह किया था और वह इस बात से नाराज़ था कि उसकी पत्नी के गर्भ में लड़की थी। बताया जा रहा है कि अज़हरुद्दीन ने पहले भी अपनी पत्नी से गर्भपात करने की मांग की थी, लेकिन पत्नी ने इसका विरोध किया था।
आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक शातिर योजना बनाई। जब उसकी पत्नी गर्भपात के लिए राज़ी नहीं हुई, तो उसने अपने परिवार को स्विमिंग पूल में ले जाकर उन्हें पानी में डुबो दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
कैसे हुआ खुलासा?
इस मामले में फरहत के पति अजहरुद्दीन ने तेलंगाना पुलिस को बताया था कि यह एक दुर्घटना थी। उसका कहना था कि उनकी पत्नी और बेटियां स्विमिंग पूल के पास फिसल गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं, इस मामले में ट्विस्ट तब आया, जब फरहत के पिता अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच बच्चों और फरहत की गर्भावस्था को लेकर लगातार विवाद हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
कपिलनगर में सनसनी: नागपुर में गुंडों का आतंक, सिगरेट बिल पर धारदार हथियारों से वार; 6 आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में अयान अहमद सहित 4 आरोपियों का 7 दिन पीसीआर बढ़ा, परतवाडा न्यायालय के सामने हुआ आंदोलन
पवनी में नाबालिग दुष्कर्म केस में सनशाइन लॉज मालिक गिरफ्तार, बिना ID कमरा देने पर POCSO Act के तहत कार्रवाई
सांसद के घर के पास चली गोलियों! जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, रांची में दहशत का माहौल
परिवार वालों ने लगाए आरोप
परिवार के सदस्यों का यह भी दावा है कि अजहरुद्दीन एक और बेटी नहीं चाहता था और वह फरहत पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। इन आरोपों के बाद पुलिस अब मामले को हत्या के एंगल से भी जांच रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
HIV-पॉजिटिव खून चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
एक और घटना में, तेलंगाना(Telangana) के मेडचल-मलकाजगिरी ज़िले में एक 25 वर्षीय युवक, कोलीपाका मनोहर को गिरफ्तार किया गया है। मनोहर पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी के लिए मजबूर करने के प्रयास में अपना HIV-पॉजिटिव खून उस महिला के शरीर में इंजेक्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें- नागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव
पुलिस के मुताबिक, महिला ने जब मनोहर से शादी करने से इनकार किया, तो उसने यह घिनौनी हरकत की। यह घटना पोचारम इलाके में हुई और पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मनोहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोहर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Telangana murder man drowns pregnant wife daughters swimming pool
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8550mAh बैटरी वाला Redmi K90 Max लॉन्च, पावरफुल फोन में चार्जिंग की टेंशन खत्म
Apr 22, 2026 | 10:21 AMILO की नई रिपोर्ट: 2025 की बाढ़ से Pakistan में 33 लाख नौकरियां प्रभावित, कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान
Apr 22, 2026 | 10:17 AMगोंदिया: धाबेटेकड़ी में तेंदुए का आतंक, बच्चे की मौत के बाद भी नहीं थमा खतरा; गांव में घुसकर मचाया कहर
Apr 22, 2026 | 10:16 AMमेरे मन में भी हैं कई सवाल, बारामती में भावुक हुईं Sunetra Pawar, साजिश की आशंकाओं पर जांच का भरोसा
Apr 22, 2026 | 10:14 AMहर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा, मोबाइल पर लगा बैन
Apr 22, 2026 | 10:09 AMShare Market Crash: सेंसेक्स 79019 पर खुला, आईटी शेयरों में भारी नुकसान से निफ्टी भी टूटा
Apr 22, 2026 | 09:50 AMमहिला आरक्षण पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वर्षा गायकवाड़ ने पूछा- परिसीमन के नाम पर कब तक लटकाएगी सरकार?
Apr 22, 2026 | 09:48 AMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM














