कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की चौथी सूची की जारी, इन नेताओं को मिला टिकट
- Written By: शुभम सोनडवले
FILE- PHOTO
हैदराबाद. कांग्रेस (Congress) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 (Telangana Assembly Elections 2023) के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने कट्टा श्रीनिवास गौड़, मोहम्मद मुजीब उल्लाह शरीफ, भथुला लक्ष्मा रेड्डी, रामारेड्डी दामोदर रेड्डी और मंडुला सैमुअल चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने कट्टा श्रीनिवास गौड़ को नीलम मधु मुदिराज की जगह पाटनचेरु विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। जबकि कट्टा मोहम्मद मुजीब उल्लाह शरीफ को चारमीनार से टिकट दिया गया है। वहीं, मृयालागुडा से भथुला लक्ष्मा रेड्डी, सूर्यापेट से रामारेड्डी दामोदर रेड्डी और थुंगथुरथी (एससी) से मंडुला सैमुअल चुनाव लड़ेंगे।
Congress releases a list of five candidates for the upcoming elections in Telangana. pic.twitter.com/GNv4UFpFmK — ANI (@ANI) November 9, 2023
इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार को 16 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। उसमें सबसे प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का था जो कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को चुनौती दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस ने तेलंगाना की कुल 119 सीट में से 118 पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। उसने एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ी है। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
