असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद एयरबेस के अंदर लगी आग; मची अफरा-तफरी
IAF Jet Crash Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षित लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
IAF AN-32 Jet Crash Jorhat: असम के जोरहाट से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा शनिवार, 13 जून को जोरहाट एयरबेस के भीतर उस समय हुआ जब विमान ने लैंडिंग की थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान ने रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग तो कर ली थी, लेकिन उसके ठीक बाद उसमें अचानक आग की लपटें उठती देखी गईं।
एयरबेस के भीतर हड़कंप और बचाव कार्य
विमान में आग लगते ही सैन्य ठिकाने के भीतर हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायुसेना की आपातकालीन यूनिट और त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को तुरंत सक्रिय किया गया। मौके पर पहुंचीं एयरबेस की फायर टेंडर गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं। इसके साथ ही विमान में सवार चालक दल (क्रू) के सदस्यों और कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत आपातकालीन बचाव अभियान शुरू किया गया।
BREAKING 🇮🇳 JUST IN: IAF AN-32 aircraft involved in accident in Jorhat, Assam
Aircraft reportedly met with an incident shortly after landing; details still unconfirmed
Official clarification and investigation details are awaited
What could this mean for transport aircraft safety… pic.twitter.com/4LdgLAQezm — Brics Times (@Brics_Timesx) June 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 13 जून LIVE: PM मोदी आज से 18 तक विदेश दौरे पर रहेंगे
आज की ताजा खबर 12 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 11 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग! अगवा किए गए 6 नागा ग्रामीणों के शव बरामद, इलाके में तनाव का माहौल
वायुसेना का आधिकारिक बयान
हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है। वायुसेना ने कहा, “जोरहाट में आज IAF के एक AN-32 विमान का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी मिलने पर आगे की अपडेट दी जाएगी।” हालांकि, वायुसेना के अधिकारियों ने अभी तक विमान में सवार लोगों की स्थिति या दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें- Jaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल
जांच के घेरे में ‘आग’ की वजह
फिलहाल वायुसेना के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर सुरक्षित लैंडिंग के बावजूद विमान में आग किन परिस्थितियों में लगी। घटना का जायजा लेने के साथ ही आग लगने की वजहों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। बता दें कि जोरहाट एयरबेस पूर्वोत्तर भारत में सैन्य संचालन के लिए एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्र है, और इस हादसे के बाद वहां सतर्कता बढ़ा दी गई है।
