- Hindi News »
- India »
- Tashkent Agreement India Pakistan What Is Tashkent Agreement If Pakistan Cancels It Will India Benefit Or Suffer
ताशकंद समझौता करने के बाद अगला सूरज नहीं देख पाए शास्त्री, पाकिस्तान इसे रद्द करता है तो भारत को फायदा होगा या नुकसान?
Tashkent Agreement India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधारना था, शांतिपूर्ण विवाद समाधान के लिए एक रूपरेखा तैयार करना था।
- Written By: अर्पित शुक्ला

File Photo
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े कदम उठाए थे। इसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में राजनयिकों की संख्या को घटाना और वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करने जैसे फैसले थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ऐतिहासिक शिमला समझौते को निलंबित कर दिया था। पाकिस्तान लगातार भारत को सिंधु जल संधि को लेकर धमकी दे रहा है। इस बीच रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान की सरकार भारत के साथ 1966 में हुए ताशकंद समझौते से हटने की तैयारी कर रही है।
अब सवाल उठता है कि अगर ताशकंद समझौते से पाकिस्तान हटता है, तो इसका क्या असर होगा। ताशकंद समझौते का सबसे प्रमुख बिंदु दोनों देशों का युद्ध पूर्व स्थिति बनाए रखना और सीमा पर स्थिरता सुनिश्चित करना था। पाकिस्तान समझौते से पीछे हटता है तो भारत के लिए एलओसी को पार करके अपनी रणनीति बनाने के लिए खुला मौका मिलेगा। समझौते को निलंबित होने से भारत के लिए पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करने में कानूनी अड़चन खत्म होगी।
हस्ताक्षर करने के बाद हो गई थी शास्त्री की मौत
समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले लाल बहादुर शास्त्री के लिए वह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ। उसके बाद लाल बहादुर शास्त्री ने सूरज नहीं देखा और हस्ताक्षर करने के 12 घंटे के भीतर 11 जनवरी को ताशकंद में तड़के कमरे में सोते हुए उनकी मौत हो गई। इसके पहले रात करीब 9:30 बजे शास्त्री ने अयूब खान से आखिरी बार हाथ मिलाकर विदा ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
तुर्की के स्कूल में पूर्व छात्र का खूनी तांडव, 16 लोगों को गोलियों से भूना; फिर खुद को मारी गोली
क्या है ताशकंद समझौता?
- ताशकंद समझौता 10 जनवरी 1966 को हुआ था। उजबेकिस्तान के ताशकंद शहर में होने के कारण इसका ये नाम पड़ा। इस समझौते पर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बाद तत्कालीन सोवियत संघ ने इस समझौते के लिए मध्यस्थता की थी।
- 4 जनवरी 1966 और शास्त्री और अयूब के बीच वार्ता शुरू हुई और छह दिन बाद 10 जनवरी को दोनों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते में मुख्य रूप से यह तय हुआ कि भारत और पाकिस्तान शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने विवादों का शांति ढंग से निस्तारण करेंगे।
- समझौते में तय हुआ कि दोनों देशों की स्थिति जंग से पहले वाली ही बनी रहेगी। दोनों देश 25 फरवरी 1966 तक अपनी सेनाएं 5 अगस्त 1965 की सीमा रेखा के पीछे हटा लेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों ने आपसी हित के मामलों में शिखर वार्ताएं और अन्य स्तरों पर वार्ताएं जारी रखने पर सहमति जताई थी।
Tashkent agreement india pakistan what is tashkent agreement if pakistan cancels it will india benefit or suffer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM











