

Radhan Pandit appointed OSD to CM Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय थलापति शपथ ग्रहण के बाद अपनी टीम की गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी टीम में एक ऐसा नाम शामिल हुआ है, जो फिलहाल चर्चाओं में है। दरअसल, विजय के ज्योतिषि राधान पंडित को मुख्यमंत्री का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में राधान पंडित की जिम्मेदारी की घोषणा की गई है।
मीडिया रिपोर्ट में किए जा रहे दावे के मुताबिक, राधान पंडित ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय और उनकी पार्टी टीवीके (TVK) की बड़ी जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसके साथ ही जब बार-बार राज्यपाल विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर रहे थे, उस वक्त समय में राधान पंडित ने ही उन्हें सुझाव दिया था। उनके सलाह पर विजय ने राज्यपाल से समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया और वह सफल रहें।
एक तरफ जब 4 मई को चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के नतीजे सामने आ रहे थे। वहीं, दूसरी ओर राधान पंडित चर्चा का केंद्र बने हुए थे। दरअसल, टीवीके की जीत के संभावनाओं के बीच राधान पंडित विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंचे थे। विजय और उनके बीच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। चुनाव से ठीक पहले गठित टीवीके की जीत को जहां विशेषज्ञ संशय में थे, उसी वक्त राधान पंडित ने विजय की कुंडल को खास बताते हुए पहले ही उनकी जीत की घोषणा कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने विजय की पार्टी के उज्जवल भविष्य का ऐलान किया था।
राधान पंडित एक वैदिक ज्योतिष और अंकशास्त्र के एक्सपर्ट हैं। वह पिछले 40 साल से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। तमिलनाडु की सियासत में ज्योतिषाचार्य राधान पंडित का सफल विजय थलापति के साथ शुरू नहीं होता है। राज्य के सियासत को नजदीक से जानने वालों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता अक्सर कोई भी बड़े फैसले वेट्टिवेल (राधान पंड़ित) के सलाह के बाद ही करती थीं। करीब 4 दशकों के अनुभवी राधान पंडित अभी सोशल मीडिया पर भी लोगों को ज्योतिष संबंधी सलाह देते हैं।
तमिलनाडु में ज्योतिषी राधान पंडित जैसे लोगों को मुख्यमंत्री विजय का स्पेशल ऑफिसर नियुक्त करना बेहद अहम माना जा रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में नेता विपक्ष ने सनातन को खत्म करने की बात दोहराई है। उन्होंने विधानसभा में सीएम विजय के सामने अपने भाषण के बाद इस बात को दोहराया कि ‘लोगों को बांटने वाले सनातन को खत्म करना होगा।'पिछली बार जब उदयनिधि स्टालिन ने इस तरह की बात की थी, तो उस पर पूरे देश में विरोध उठा था। ऐसे में सीएमओ में एक ज्योतिषी को नियुक्त करना अलग संदेश देता है।