तमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका
Tamilnadu Factory Blast: कट्टनारपट्टी इलाके के एक क्रैकर यूनिट में हुआ। देखते ही देखते इसने चार अन्य यूनिट भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे से पूरे इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई।
- Written By: अमन मौर्या
फोटो सोर्स (सोशल मीडिया)
तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। यह जोरदार धमाका विरुधुनगर के करीब कट्टानरपट्टी में हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाके में अबतक 16 लोगों के मौत की खबर है। जबकि कई अन्य घायल हैं। इलाज के लिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरूधुनगर जिले के एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है।
हादसे में कई अन्य के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट कट्टनारपट्टी इलाके के एक क्रैकर यूनिट में हुआ। देखते ही देखते इसने चार अन्य यूनिट भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे से पूरे इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई। विस्फोट से आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है। धमाके में क्षतिग्रस्त भवन के मलबे को हटाया जा रहा है। बता दें कि यह इलाका तमिलनाडु में पटाखा निर्माण का प्रमुख केंद्र है। पिछले कई सालों से यहां आग लगने की खबरें सामने आती रहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु की पहाड़ियों में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी वैन; केरल के 9 शिक्षकों की दर्दनाक मौत
संपादकीय: तमिलनाडु में चुनावी खैरात की लगी होड़, 1 रुपए के चावल से शुरू हुआ सफर कैश और फ्री सिलेंडर तक पहुंचा
तमिलनाडु लड़ेगा और जीतेगा…, परिसीमन प्रस्ताव के विरोध में उतरे MK स्टालिन, काला झंडा फहराकर जलाई बिल की कॉपी
तमिलनाडु के चुनावी मैदान से क्यों दूर हैं राहुल गांधी, क्या ये DMK-कांग्रेस गठबंधन में दरार की सुगबुगाहट है?
खबर अपडेट हो रही है…
