कब लागू होगी 200 युनिट फ्री बिजली योजना? तमिलनाडु सरकार ने किया ऐलान, 1 करोड़ जनता को मिलेगा लाभ
Tamil Nadu 200 Units Free Electricity Scheme: तमिलनाडु की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। तमिलनाडु सरकार ने 200 युनिट फ्री बिजली योजना के लागू होने के समय का ऐलान कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
तमिलनाडु सरकार (सौजन्य-IANS)
Tamil Nadu Government Announces Initiative: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने सभी तमिलनाडु के सभी उपभोक्ताओं के लिए 200 युनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था। अब मुफ्त बिजली योजना कब से लागू होगी, इसकी भी खुशखबरी सामने आ गई है।
तमिलनाडु सरकार की घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विस्तारित मुफ्त बिजली योजना, अगले बिलिंग चक्र से लागू होगी। जैसे ही टीएनपीडीसीएल सरकार की संशोधित नीति को लागू करने के लिए अपने बिलिंग सॉफ्टवेयर में आवश्यक अपडेट पूरे कर लेगी, तब इसे लागू किया जाएगा। इस कदम से पूरे राज्य में लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। इस योजना के तहत जीरो बिजली बिल देने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
इन प्रावधानों को किया जाएगा शामिल
तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TNDPCL) की अकाउंट्स ब्रांच की ओर से फील्ड-लेवल के चीफ इंजीनियरों को जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है ताकि संशोधित योजना के तहत पात्रता की जांच, सब्सिडी की गणना, बिल बनाने और अकाउंटिंग से जुड़े प्रावधानों को शामिल किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
शराब और बीयर अब होंगी महंगी! अगले हफ्ते से लागू हो सकते है नए रेट, जानें किन ब्रांड्स पर पड़ेगा असर
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि फील्ड स्टाफ को लागू करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी हो, ताकि जब अगला बिलिंग साइकिल शुरू हो, तो पात्र उपभोक्ताओं को बिना किसी देरी के लाभ मिल सकें।
फ्री बिजली योजना का किया विस्तार
यह फैसला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के पदभार संभालने के बाद की पहली बड़ी नीतिगत पहल के तहत लिया गया है। इस योजना के तहत ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को, जिनकी हर दो महीने की बिजली की खपत 500 यूनिट से ज्यादा नहीं होती, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
आपको जानकारी दें, कि तमिलनाडु में लगभग 2.46 करोड़ घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से, लगभग 67 लाख उपभोक्ता ऐसे है जो हर दो महीने में 100 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करते हैं। उन्हें पहले से ही मुफ्त बिजली मिल रही है और उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। इसी योजना का विस्तार 200 यूनिट तक किया गया है। अब जीरो बिजली बिल पाने वाले परिवारों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होनी। यह संख्या लगभग 1.2 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
10 मई से शुरू हो चुकी प्रक्रिया
संशोधित सब्सिडी संरचना से अन्य 85.83 लाख उपभोक्ताओं को भी लाभ होने की उम्मीद है, जिनके बिजली के बिलों में अगले बिलिंग साइकिल से शुरू होकर हर दो महीने में लगभग 235 रुपए की कमी आने की संभावना है। हालांकि, लगभग 34.24 लाख उपभोक्ता, जिनकी बिजली की खपत प्रति बिलिंग साइकिल 500 यूनिट से ज्यादा है, उन्हें केवल मौजूदा 100 मुफ्त यूनिट का लाभ ही मिलता रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने की प्रक्रिया 10 मई को सरकार की घोषणा के तुरंत बाद शुरू कर दी गई थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने वाले बिलिंग साइकिल में इस योजना को बिना किसी रुकावट के लागू किया जा सके।
विस्तारित मुफ्त बिजली योजना को एक बड़े कल्याणकारी उपाय के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य परिवारों के खर्च को कम करना है, खासकर निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए। टीएनपीडीसीएल के अधिकारियों ने कहा है कि यह पहल सरकार के नीतिगत फैसले का हिस्सा है और सब्सिडी के विस्तार से पड़ने वाला वित्तीय बोझ राज्य सरकार उठाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
