विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
AIADMK Support To TVK Alliance Controversy: तमिलनाडु में सरकार बने महीना भी नहीं हुआ और सहयोगियों के मतभेद सामने आए। AIADMK का सरकार को समर्थन देने पर CPM ने सीएम विजय को दी धमकी।
- Written By: अमन मौर्या
तमिलनाडु के सीएम विजय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CPM threatens CM Vijay TVK Government Tamil Nadu: तमिलनाडु में नई सरकार को शपथ लिए अभी दस दिन भी नहीं हुआ है और सरकार में शामिल सहयोगी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। तमिलनाडु सरकार में शामिल सहयोगी वामपंथी दल CPM ने मुख्यमंत्री विजय को धमकी दी है कि अगर AIADMK को गठबंधन या सरकार में शामिल किया तो पार्टी सरकार को समर्थन देने पर पुनर्विचार करेगी।
CPM ने मुख्यमंत्री विजय के राज्य में क्लीन गवर्नेंस के वादे पर भी सवाल उठाए। सीपीएम नेता ने सीएम विजय को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शासन को पूरी तरह साफ करने और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया था।
जनादेश का होगा अपमान: CPM
CPM का कहना है कि राज्य की जनता ने DMK और AIADMK के खिलाफ जनादेश दिया है। ऐसे में AIADMK के किसी भी गुट का नई सरकार में शामिल करना जनता की भावना के खिलाफ होगा। साथ ही पार्टी ने ये भी कहा कि AIADMK को शामिल करना राज्य में TVK के स्वच्छ शासन के वादे खिलाफ संदेश जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: अगले चुनाव की अभी से तैयारी, सचमुच बीजेपी की महिमा न्यारी
AIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार! बिना मंत्रियों के कई अहम विभाग, सियासी चर्चाएं तेज
फैसला मंजूर नहीं… डीजल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोत्तरी पर CM विजय की दो टूक, तेल कंपनियों को भी लताड़ा
AIADMK ने दिया था समर्थन
बता दें, AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने अपने गुट के साथ मुख्यमंत्री विजय को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा, हमने TVK को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया, जो विजयी रही।
हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के खिलाफ की थी। 53 सालों से हमारी राजनीति DMK के खिलाफ़ रही है। इस इतिहास को देखते हुए एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया था कि DMK के समर्थन से AIADMK की सरकार बनाई जाए।
चेन्नई, तमिलनाडु: AIADMK नेता CV शनमुगम ने कहा, “…हमने TVK को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया, जो विजयी रही।” “हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के ख़िलाफ़ की थी। 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के ख़िलाफ़ रही है। इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया… pic.twitter.com/h3FAlLWk6y — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
आगे उन्होंने कहा, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया। अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता। उन्होंने ऐसी स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने पर होना चाहिए। आखिरकार हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया, जो विजयी रही।
ये भी पढ़ें- बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?
इसलिए किया विजय को समर्थन
पार्टी द्वारा TVK को समर्थन करने के मुद्दे पर CPM नेताओं का कहना है कि हमारी पार्टी राज्य के विजय की सरकार का इसलिए समर्थन कर रही है, क्योंकि राज्य इस समय दोबारा चुनाव के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह तर्क भी दिया कि वे नहीं चाहते कि राज्य की राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठाकर बीजेपी तमिलनाडु की राजनीति में ‘बैक डोर’ से एंट्री करे या राज्य में राज्यपाल शासन की स्थिति बने।
CPM के बयान को तमिलनाडु की राजनीति में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य में TVK और उनके सहयोगियों के बीच दबाव बढ़ सकता है।
