तमिलनाडु BJP में खुली बगावत! अन्नामलाई के बाद अब प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा, टूटने की कगार पर पार्टी?

Tamil Nadu BJP: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के बाद पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। अब तमिलनाडु बीजेपी के राज्य सचिव समति वेंकटेश ने पार्टी और पद छोड़ने की घोषणा किए हैं।
Tamil Nadu BJP State Secretary Sumathi Venkatesh and State Vice President Karu Nagarajan resigned
तमिलनाडु BJP में खुली बगावत! अन्नामलाई के बाद अब प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा, टूटने की कगार पर पार्टी?
Published on
Updated on

Tamil Nadu BJP Political Crisis: तमिलनाडु में लंबे समय से सियासी जमीन तलाश रही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के बाद पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। अब तमिलनाडु बीजेपी के राज्य सचिव समति वेंकटेश ने पार्टी और पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही तमिलनाडु बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी पार्टी छोड़ का फैसला किया है। एक के बाद एक आ रहे इस्तीफों से पार्टी के भीतर में हलचल बढ़ गई है।

गौरतलब है कि लंबे समय से जारी अटकलों के बीच आज शुक्रवार, (5 जून) को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बीजेपी से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद उन्हें नई राजनीतिक पार्टी 'वी द लीडर्स' की घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करु नागरजन एयरपोर्ट पर अन्नामलाई से मुलाकात कर सकते हैं।

बीजेपी में क्यों शामिल हुए अन्नामलाई?

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि उनका यह फैसला उस मिशन को आगे बढ़ाने की इच्छा से प्रेरित है, जिसने उन्हें शुरू में सार्वजनिक जीवन में आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने बताया कि वह तमिलनाडु में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन अब उन्होंने एक अलग राजनीतिक रास्ता चुना है।

अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने भाजपा नेतृत्व को दिसंबर 2025 में पार्टी छोड़ने के अपने इरादे के बारे में बता दिया था। वरिष्ठ नेताओं ने उनसे अनुरोध किया था कि वे औपचारिक रूप से पद छोड़ने से पहले तमिलनाडु चुनाव तक पार्टी के साथ बने रहें।

कई मुद्दों पर भाजपा के साथ मतभेद

के. अन्नामलाई ने कहा कि अंतिम निर्णय लेने से पहले उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से सलाह मशविरा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अन्नामलाई ने बताया कि पिछले 18 महीनों में कई मुद्दों पर भाजपा के साथ उनके मतभेद रहे हैं। उन्होंने अपनी इस पुरानी राय को दोहराया कि भाजपा को 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए था। उनका इशारा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम के साथ गठबंधन की ओर था। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए कोई समस्या नहीं बनना चाहते थे और इसलिए उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया।

अपने लिए नई राह बनाने की कोशिश

‘वी द लीडर्स’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए के. अन्नामलाई ने कहा कि वह और नया संगठन दोनों ही राज्य में आगामी चुनाव लड़ेंगे। अपनी राजनीतिक यात्रा को अकेले लड़ी जाने वाली लड़ाई बताते हुए उन्होंने कहा कि वह तमिलनाडु की पहचान और आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अपने लिए एक नया रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com