तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, घने कोहरा का पहरा और दमघोंटू हवा से दिल्ली की हालत खराब
ये एक्यूआई 201-300 के बीच से 301-400 के बीच बहुत खराब रहा है। इस घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई और विमान परिचालन के साथ स्कूल भी प्रभावित हुए। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को स्थिति में हुआ थोड़ा सुधार
- Written By: शिवानी मिश्रा
दमघोंटू हवा से दिल्ली की हालत खराब (कांसेप्ट सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली के कई जगहों पर बृहस्पतिवार को लगातार पहले और दूसरे दिन कोहरा छाया रहा और एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा है। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस पाया गया है। जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है और ये सामान्य से 3 डिग्री से ज्यादा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 428 था। जो काफी ‘गंभीर’ श्रेणी में है। इसके साथ ही दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से 32 में आईक्यू का स्तर 400 के पार रहने से लोग बहुत परेशान है। आईए जाने की कौन से स्टेशनों में कैसा रहा एक्यूआई। इन स्टेशनों में आनंद विहार, अशोक विहार, आईजीआई हवाईअड्डा, आईटीओ, मंदिर मार्ग, नॉर्थ कैंपस, पटपड़गंज और पंजाबी बाग मौजूद हैं। बुधवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा खराब वायु गुणवत्ता पाई गई है। जो इस मौसम में पहली बार 24 घंटे का एक्यूआई 418 रहा और एक दिन पहले ये एक्यूआई 334 था।
ये भी पढें: झारखंड चुनाव : पहले चरण की वोटिंग के बाद, आज गृह मंत्री अमित शाह की 3 चुनावी सभाएं
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में बारिश का असर, AQI पहले से बेहतर, कई इलाकों में पानी भरने से परेशानी
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
मुंबई में Air Quality Montoring Van खरीद योजना रद्द, महंगे टेंडर पर BMC का फैसला
Delhi Air Pollution: राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, GRAP स्टेज-1 किया गया लागू, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
दमघोंटू हवा से दिल्ली की हालत खराब
ये एक्यूआई 201-300 के बीच से 301-400 के बीच बहुत खराब रहा है। इस घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई और विमान परिचालन के साथ स्कूल भी प्रभावित हुए। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ और सुबह 8: 30 में दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता 400 मीटर पाया गया है।
दमघोंटू हवा से दिल्ली की हालत खराब ( images social media)
CPCB के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में 3 दिनों तक शहर का AQI गंभीर श्रेणी में रहा है। इस साल 14 जनवरी को AQI 447 दर्ज किया गया था। इसके साथ ही 24 और 26 जनवरी को ये 409 रिकॉर्ड हुआ था। AQI के गंभीर श्रेणी में पहुंचे से स्वस्थ लोग प्रभावित होते हैं और पहले से ही चिकित्सा संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों पर इसका गंभीर असर पड़ते नजर आ रहा है।
