Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहन यादव बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-शाह समेत BJP के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: May 29, 2024 | 05:32 PM

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) और मनोनीत उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) और जगदीश देवड़ा (Jagdish Dewda) का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को भोपाल में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। भाजपा विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मोहन यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Swearing-in ceremony of Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav and Deputy CM-designates Rajendra Shukla & Jagdish Devda to be held in Bhopal on 13th December. pic.twitter.com/QPJZ0LavPX — ANI (@ANI) December 11, 2023

मोहन यादव ने कहा, “मैं बीजेपी का सिपाही हूं। यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि यह अपने सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। मुझे खुशी है कि पार्टी ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पार्टी के अलावा पूरे प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। मुझे उम्मीद है कि सबके साथ मिलकर मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार के कामों को आगे बढ़ाऊंगा।”

#WATCH | Bhopal | Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav says, "I am a soldier of the BJP. It has become the largest party in the world because it takes care of all of its workers. I am happy that the party has given this huge responsibility to an ordinary worker like me.… pic.twitter.com/XgVWqJ1C4v — ANI (@ANI) December 11, 2023

कौन है मोहन यादव

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। उन्होंने BSC, LLB, MA, MBA और PhD समेत कई शैक्षणिक डिग्रियां हासिल की है। उनका राजनीतिक करियर 1982 में शुरू हुआ, जब वह माधव साइंस कॉलेज छात्र संघ के सह-सचिव बने। इसके बाद वह 1984 में अध्यक्ष बने। 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख के रूप में भी काम किया। 1988 में वे ABVP, मध्य प्रदेश के प्रदेश सह-मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद 1989 से 1990 तक परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री भी रहे। 1991-92 में वे परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रहे।

2013 में पहली बार बने विधायक

यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण की सीट से विधायक बने थे। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। इससे पहले 2 जुलाई, 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। यादव ने 2023 के चुनाव में 13,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 230 में से 163 सीट जीतकर कांग्रेस (66 सीट) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया और मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखी। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए थे।

Swearing in ceremony of madhya pradesh cm mohan yadav on december 13

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2023 | 11:27 PM

Topics:  

  • Mohan Yadav
  • Rajendra Shukla

सम्बंधित ख़बरें

1

कफ सिरप: नागपुर पहुंचे MP के DCM राजेंद्र शुक्ला, कहा- दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई, मदद का आश्वासन

2

डॉक्टर की कलम से निकली 10 बच्चों की मौत? ‘जहरीला’ कफ सिरप लिखने वाला गिरफ्तार

3

मोहन को अब गाय पसंद नहीं, गोमांस पर GST खत्म! सड़क से सदन तक संग्राम की तैयारी में कांग्रेस

4

खतरे में MP की मोहन सरकार, अब सिंधिया बनेंगे CM? मुरैना की इस घटना से राज्य में सियासी भूचाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.