Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वामी गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान- ‘शांति चाहिए तो अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि हमें सौप दें’

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 05, 2024 | 12:05 PM

स्वामी गोविंद देव गिरी

Follow Us
Follow Us:

पुणे: सालों पुराने संघर्ष के बाद अब जाकर अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में प्रभु राम का मंदिर (Ram Mandir) बन गया है। ऐसे में अब देश के और कई बड़े धर्मिक स्थलों को लेकर मामला गरमाया हुआ है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी की जिला अदालत ने बीते बुधवार को ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi Case) में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार देने का आदेश दे दिया। इस मामले पर अब स्वामी गोविंद देव गिरी (Swami Govind Dev Giri) का एक बयान सामने आया है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा है… 

तीनों मंदिर सौंपे 

जैसा कि हम सब जानते है ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में अब पुजारियों सहित स्थानीय लोगों द्वारा पूजा-पाठ शुरू हो गई है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी का ज्ञानवापी मामले पर एक बयान सामने आया है। जहां वे तीनों मंदिर (अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि) हिंदुओं को सौंपने की बात कर रहे है। 

#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: ज्ञानवापी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा, "मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इन तीन मंदिरों(अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि) को सौंप देना चाहिए क्योंकि ये आक्रांताओं द्वारा हमारे ऊपर किए गए… pic.twitter.com/1o7XuufHrQ — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2024

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पर उठे गंभीर सवाल

पूर्व IFS अधिकारी से राम मंदिर ट्रस्ट के ‘बॉस’ बनने तक, जानें कौन हैं हरदोई के कृष्ण मोहन?

Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की छुट्टी! बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव

राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!

भाईचारा बढ़ाने में मदद

इस मामले पर बात करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा, “मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इन तीन मंदिरों (अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि) को सौंप देना चाहिए क्योंकि ये आक्रांताओं द्वारा हमारे ऊपर किए गए हमलों के सबसे बड़े निशान हैं… अगर वे (मुस्लिम) पक्ष इस दर्द को शांति से ठीक कर सकें, तो भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलेगी” इस दर्द को शांति से ठीक कर सकें, तो भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलेगी”

अब भी चल रहा विवाद 

इस तरह उन्होंने  राष्ट्र के प्रगति के लिए शांति और भाईचारा प्रस्थापित करने की बात मुस्लिम समुदाय के लोगों से की है, बता दें कि वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार दे दिया है, लेकिन अब भी इस पर मुस्लिम समुदाय द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। इस पर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि व्यास जी का तहखाना मस्जिद का हिस्सा है लिहाजा उसमें पूजा—पाठ की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Swami govind dev giri statement on ayodhya gyanvapi and krishna janmabhoomi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2024 | 12:05 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Swami Govind Dev Giri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.