-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Suspend Lifetime Imprisonment Asaram Plea In Supreme Court Notice To Gujarat High Court
आसाराम की गुहार- खत्म करें उम्रकैद, गुजरात हाईकोर्ट से SC ने मांगा जवाब
- Written By: राहुल गोस्वामी

आसाराम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को जेल में बंद स्वयंभू संत आसाराम की उस याचिका पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने 2013 के बलात्कार मामले में निचली अदालत द्वारा उन्हें दी गई आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने का अनुरोध किया है।
आज इस मामले बाबत जस्टीस एम. एम. सुंदरेश और जस्टीस अरविंद कुमार की पीठ ने आसाराम की ओर से पेश वकील से कहा कि वह इस मुद्दे पर तभी विचार करेगी जब इसके पीछे कोई चिकित्सीय आधार होगा। वहीं बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर के लिए तय करते हुए कहा, ‘‘हम नोटिस जारी करेंगे, लेकिन हम केवल चिकित्सा स्थितियों पर ही विचार करेंगे।”
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT के रडार पर आए 30 बड़े नाम, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से एसआईटी के छूटे पसीने!
सोनम वांगचुक मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; CJI से तत्काल सुनवाई की मांग
जानकारी दें कि, गुजरात हाई कोर्ट ने बीते 29 अगस्त को आसाराम की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने 2023 में गांधीनगर की एक अदालत द्वारा मामले में आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने का अनुरोध किया था। वहीं सजा को निलंबित करने और उसे जमानत देने से इनकार करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा था कि राहत का कोई मामला नहीं बनता।
बता दें कि, जनवरी 2023 में सत्र अदालत ने आसाराम को 2013 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराया था। वहीं यह मामला एक महिला ने दर्ज कराया था जो अपराध के समय गांधीनगर के पास उनके आश्रम में रह रही थी।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
फिलहाल आसाराम बलात्कार के एक अन्य मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद है। इस बाबत हाई कोर्ट ने कहा था कि उसकी अपील के निपटारे में संभावित देरी, उसकी उम्र और चिकित्सा स्थिति के बारे में उसकी दलीलें राहत प्रदान करने के लिए प्रासंगिक नहीं थीं। अदालत ने पूर्व के मामलों पर भी विचार किया जिसमें साबरमती आश्रम में दो लड़कों की कथित हत्या और गवाहों तथा पीड़ितों के रिश्तेदारों पर हमले शामिल थे। आसाराम की दायर याचिका में कहा गया है कि वह साजिश का शिकार हुआ है और बलात्कार के आरोप बिल्कुल झूठे हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Suspend lifetime imprisonment asaram plea in supreme court notice to gujarat high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhadli Navami: भड़ली नवमी 2026 साल का सबसे शुभ दिन क्यों है? बिना मुहूर्त सारे मांगलिक कार्य होंगे सफल
Jul 20, 2026 | 03:49 PMकलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत
Jul 20, 2026 | 03:46 PMUttan-Virar Sea Link Project पर मंडराया बड़ा खतरा, 600 जमीन मालिक ने खोला मोर्चा, जानें क्या है ये परियोजना
Jul 20, 2026 | 03:45 PMघास काटने के लिए 100 भेड़ों की स्पेशल फोर्स, Volkswagen का अनोखा फैसला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 20, 2026 | 03:44 PMYavatmal News: 24 घंटे बिजली गुल रहने पर विरोध, ढाणकी के नागरिकों की शिकायत के बाद अधिकारी पर कार्रवाई
Jul 20, 2026 | 03:32 PMअयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM‘वर्दी से पहले इंसान बनिए’, CJP के समर्थन में उतरीं कविता कौशिक, वायरल हुआ बयान
Jul 20, 2026 | 03:21 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM
NEET विवाद पर फिर गरमाई सियासत, संसद मार्च में CJP ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 20, 2026 | 12:42 PM














