ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए क्या है देश का मूड?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के कार्रवाई में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और तीन दिनों तक पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात को लेकर देश की क्या राय है? इस बारे में एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मोदी ने दिया ट्रंप को करारा जवाब (सौ. फाइल फोटो)
नई दिल्ली : मोदी सरकार ने एक बार फिर भारत में आतंकवाद फैलाने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को न सिर्फ घर में घुसकर मारा मारा है, बल्कि उसे दुनियाभर में अपमानित भी किया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के कार्रवाई में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और तीन दिनों तक पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात को लेकर देश की क्या राय है?
मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई से कितने लोग संतुष्ट हैं और कितने लोग इसको लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन सारे सवालों पर सी वोटर ने सर्वे किया है। सी वोटर के सर्वे के अनुसार, टेलीफोन पर हुए इंटरव्यू में लोगों से पूछा गया कि क्या वे सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं?
तो इस सवाल के जवाब सर्वे में भाग लिए 68.1 प्रतिशत लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया है। मतलब सी वोटर के इस सर्वे में हिस्सा लिए करीब 61 प्रतिशत लोग ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि पहलगाम हमले के जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार ने बेहद शानदार फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
वो बेवकूफ है जो… भारत से एटमी जंग की आशंका पर क्या बोला पाकिस्तान? ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर छिड़ी जुबानी जंग
13 जेट्स ढेर, 11 एयरफील्ड हुए ध्वस्त; ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का बड़ा खुलासा, जानें पाक ने कैसे टेके थे घुटने
BSF हेडक्वार्टर धमाके के बाद स्कूल में बम! जालंधर में मचा हड़कंप, सीएम मान को भी मिली जान से मारने की धमकी
बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद
वहीं सी वोटर के इस सर्वे में हिस्सा लिए 5.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे सरकार के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि 15.3 प्रतिशत लोग अनिर्णायक रहे। वहीं, 63.3% ने कहा कि वे अभी भी संघर्ष विराम से संतुष्ट हैं, जबकि कार्रवाई रोके जाने के बाद ‘नहीं’ कहने वालों की संख्या बढ़कर 10.2% हो गई। 17.3% ऐसे लोग भी इस सर्वे में रहे, जिन्होंने फैसला नहीं कर पाया।
युद्धविराम के बाद लोगों का बदला मूड
भारत की सैन्य क्षमता पर आपको कितना भरोसा है? इस सवाल के जवाब में युद्धविराम से पहले 91.1% लोगों ने कहा था ‘बहुत ज्यादा’, 6.1% ने ‘कुछ हद तक’ का विकल्प चुना। सिर्फ एक प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है। जबकि युद्ध विराम के बाद 92.3% ने कहा कि उन्हें काफी भरोसा है। सिर्फ 3.4% ने कहा कि उन्हें कुछ हद तक भरोसा है, जबकि सिर्फ 0.7% ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है।
भारत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन कौन है, पाकिस्तान या चीन? इस सवाल के जवाब में युद्धविराम से पहले 47.4% लोगों ने चीन, 27.7% ने पाकिस्तान और 12.2% ने ‘दोनों’ का विकल्प चुना। जबकि युद्ध विराम के बाद 51.8% ने चीन को सबसे बड़ा दुश्मन बताया। 19.6% ने पाकिस्तान और 20.7 प्रतिशत लोगों ने दोनों ही देशों को दुश्मन बताया।
Explainer: आसान भाषा में समझिए एयर डिफेंस सिस्टम का ABC, भारतीय एयर डिफेंस से कांपता है पाकिस्तान?
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि सी वोटर के मुताबिक यह सर्वे 10, 11 और 12 मई को किया गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी थी। 6-7 अप्रैल की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। तीन दिनों तक भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात रहे और 10 मई को युद्धविराम की घोषणा की गई।
