-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Surjewala Reviews Functioning Of Karnataka Ministers Resolves Mlas Problem
‘बस 2 लोगों को समस्या…’, सुरजेवाला ने कर्नाटक के मंत्रियों की ले डाली क्लास
- Written By: सौरभ शर्मा
Karnataka Congress: कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों साथ बैठक की, इसमें उन्होंने सभी शिकायतों को सुना और जिस विभाग से संबंधित समस्या थी उसे ठीक करने के निर्देश दिए।

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला (फोटो- सोशल मीडिया)
Karnataka Congress News: कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को प्रदेश के कई मंत्रियों के साथ व्यक्तिगत बैठक की और उनकी शिकायतों को समझा, उनके प्रदर्शन का आकलन किया तथा पार्टी विधायकों द्वारा की गई शिकायतों का समाधान किया। लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव को अपने विभाग के तहत किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
जारकीहोली ने कहा, मैंने उन्हें अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया, जैसे कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यों पर कितना पैसा खर्च किया गया है। लगभग 12 विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की सूची दी है। हमने उनकी बात सुनी, लेकिन दो-तीन काम शुरू नहीं हो पाए। मैं एक बैठक बुलाकर उन्हें पूरा करवाऊँगा। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बैठक को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि सुरजेवाला ने उनके साथ कुछ प्रतिक्रियाओं को साझा किया है।
राज्य सरकार के मंत्री बोले मेरे बारे में तो सब अच्छा
राव ने कहा, ‘हमने उन मुद्दों पर चर्चा की, जो उनकी जानकारी में आए। बस इतना ही। इसमें बोलने लायक कुछ खास नहीं है। हम उनकी बात के आधार पर कार्रवाई करेंगे। कर्नाटक के लघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन एस बोसराजू ने भी पार्टी महासचिव से मुलाकात की और कहा कि विधायकों की मांगों से उन्हें अवगत कराया गया है। मंत्री ने मीडिया से कहा, ‘‘हमारे महासचिव ने मुझे बुलाया था। इसलिए मैं यहाँ आया। उन्होंने हमारे विधायकों की माँगें मेरे सामने रखीं। मुझे बताया गया कि ज़्यादातर विधायकों ने मेरे बारे में अच्छी राय दी है, जो बहुत खुशी की बात है।”
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन के बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू को थाने बुलाने पर सियासत तेज, साढ़े पांच घंटे थाने में पूछताछ
प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए सरकार विरोधी नारे
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
मंत्री ने कहां पार्टी में कोई समस्या नहीं
सुरजेवाला ने बोसराजू के विभाग के कामकाज, विधायकों की मांगों को पूरा करने और उनके जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की। यह पूछे जाने पर कि क्या आंतरिक असंतोष के बारे में कोई सवाल थे, मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में कोई आंतरिक समस्या नहीं है। बस एक-दो लोगों को समस्या थी, जिसे सुलझा लिया गया है। हमारी पार्टी या विपक्षी दलों की ओर से मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।”
यह भी पढ़ें: ‘रोहित वेमुला दलित नहीं…’, लेकिन कर्नाटक सरकार उसकी जाति के नाम पर बांटेगी
सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले सुरजेवाला के साथ बैठक के दौरान कई विधायकों ने अपनी मांगों की अनदेखी करने के लिए कुछ मंत्रियों के प्रति असंतोष व्यक्त किया था। उनकी शिकायत यह थी कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। जवाब में, सुरजेवाला ने मंत्रियों के साथ बैठकें कर प्रदर्शन का आकलन किया और कांग्रेस पार्टी आलाकमान को इसकी जानकारी दी।
Surjewala reviews functioning of karnataka ministers resolves mlas problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AM15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
Aug 10, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














