Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘झारखंड में भाजपा की 68 में से 33 सीटों पर परिवारवाद’, प्रधानमंत्री मोदी पर सुप्रिया श्रीनेत का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झामुमो और राजद को परिवारवाद की पार्टी बताकर निशाना साधा। अब इस कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Nov 04, 2024 | 10:48 PM

सुप्रिया श्रीनेत (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में देश का सियासी माहौल गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झामुमो और राजद को परिवारवाद की पार्टी बताकर निशाना साधा। अब इस कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

श्रीनेत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है और वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से 33 सीटों पर भाजपा ने परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है। गौरतलब है कि झारखंड की कुल 81 सीटों में से भाजपा के हिस्से में 68 सीटें हैं। अन्य सीटों पर NDA के सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-झारखंड की चुनावी रण में मोदी की हुंकार, एक क्लिक में जानिए गढ़वा और चाईबासा में क्या बोले पीएम

सम्बंधित ख़बरें

गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए, सोमनाथ पर PM मोदी का पोस्ट, देखें VIDEO

नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न? JDU नेता ने PM मोदी को पत्र लिखकर इन नेताओं का भी लिया नाम

PM Modi का गुजरात दौरा: सोमनाथ में आस्था, राजकोट में विकास और जर्मन चांसलर के साथ कूटनीतिक बैठक, जानें शेड्यूल

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

प्रधानमंत्री मोदी ने दिन में गढ़वा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ‘परिवारवाद’ की राजनीति में विश्वास करते हैं। दिल्ली प्रेसवार्ता कर कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत ने कहा, ‘‘झारखंड में भाजपा ने 68 में से 33 टिकट उन लोगों को दिए हैं जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं। उदाहरण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की पुत्रवधू और चंपई सोरेन के बेटे को टिकट दिया गया। इसलिए भाजपा को ‘परिवारवाद’ के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है।”

सुप्रिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया रोककर बैठी है, जिसे जारी करने पर राज्य के विकास में तेजी आ सकती थी। उन्होंने दावा कि झारखंड की हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और उसका पांच साल का रिपोर्ट कार्ड उपलब्धियों से भरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की लगभग 57 लाख महिलाओं को मैय्यन सम्मान योजना के तहत 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे यहां दोबारा गठबंधन सरकार बनने के बाद बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को झारखंड में होंगे और राज्य के और विकास का प्रारूप पेश करेंगे।

Supriya shrinet said bjp practiced nepotism in 33 seats in jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 10:48 PM

Topics:  

  • Jharkhand Assembly Elections
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.