- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Took Suo Motu Cognizance Of Kolkata Case Hearing Will Be Held On This Day
कोलकाता मामले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, इस दिन होगी सुनवाई
- Written By: शानू शर्मा
कोलकाता डॉक्टर दरिंदगी मामले को सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लिया है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी, पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ मंगलवार को करेगी।

सुप्रीम कोर्ट (सोर्स-सोशल मीडिया)
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी का मामला सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी, पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ मंगलवार को करेगी। हालांकि इस दिन सुप्रीम कोर्ट में 66 मुकदमों पर सुनवाई होनी है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए CJI की पीठ इसे प्राथमिकता पर सुनेगी।
पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में मिला था। घटना में लगाता विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले दो वकीलों और तेलंगाना के एक डॉक्टर ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखकर मामले में स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया था।
अधिवक्ता उज्ज्वल गौर और रोहित पांडे ने सीजेआई को पत्र लिखकर कहा कि इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया जाए, क्योंकि यह समय की मांग है कि देश की सर्वोच्च अदालत इस स्थिति की मांग के अनुसार तत्काल और गंभीरता से हस्तक्षेप करे।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
‘चाहती तो पर्दा डाल सकती थी सरकार, लेकिन…’, NEET-UG विवाद पर JDU सांसद की दोटूक, बोले- सरकार की नीयत साफ
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
CJI को लिखा पत्र
CJI को भेजे पत्र में लिखा, “राष्ट्र न्यायपालिका को न्याय के अंतिम संरक्षक के रूप में देखता है। उन लोगों के लिए अंतिम शरणस्थली के रूप में जिनकी चीखें क्रूरता से दबा दी गई हैं। इस मामले में पीड़ित, एक युवा डॉक्टर है। जिसका जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित था। वह न्याय के पूर्ण माप पाने की हकदार है, जो हमारी कानूनी प्रणाली ही प्रदान कर सकती है। उसकी मृत्यु व्यर्थ नहीं जानी चाहिए, यह हमें कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी अन्य महिला को ऐसा भाग्य न भुगतना पड़े।”
यह भी पढ़ें- कोलकाता दरिंदगी मामले पर बोलना TMC नेता को पड़ा भारी, सुखेंदु शेखर रे को मिला पुलिस का नोटिस
पत्र में आगे लिखा कि न्यायपालिका के लिए यह स्पष्ट और जोरदार संदेश देने का समय आ गया है। इस तरह के जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही जीवन की पवित्रता और महिलाओं की गरिमा को कानून की पूरी ताकत से सख्ती से संरक्षित किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया है, “यह मामला न केवल एक निर्दोष व्यक्ति के जीवन का एक विचित्र उल्लंघन है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा पर हमला है। न्याय और मानवता के आदर्शों का एक गंभीर अपमान है। जिसे हमारा महान संविधान बनाए रखता है।”
चिकित्सा पेशेवरों पर हमलों की एक श्रृंखला, विशेष रूप से कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक और पत्र याचिका दायर की गई है।
एजेंसी इनपुट के साथ
Supreme court took suo motu cognizance of kolkata case hearing will be held on this day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














